विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रावण के बेटे 'मेघनाद' ने उड़ा दी थी राजेश खन्ना की नींद, डर के मारे 'काका' ने कह दी थी ये बात

Published: Wed, 31 Jan 2024 10:17 PM (IST)Updated: Thu, 01 Feb 2024 09:07 PM (IST)

भारतीय सिनेमा की दुनिया में एक्टिंग के साथ-साथ गुड लुक्स को भी महत्व दिया जाता रहा है। इन दिनों रामायण ...और पढ़ें

'रामायण' से विजय सागर और बॉलीवुड एक्टर राजेश खन्ना. फोटो क्रेडिट- जागरण
'रामायण' से विजय सागर और बॉलीवुड एक्टर राजेश खन्ना. फोटो क्रेडिट- जागरण

HighLights

  1. एक बार फिर चर्चा में 'रामायण'
  2. दूरदर्शन पर फिर प्रसारित होगा 'रामायण'
  3. रामानंद सागर की 'रामायण' में मेघनाद का किरदार भी था फेमस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 22 जनवरी का दिन हर देशवासी के लिए गर्व भरा रहा। इस दिन भगवान राम की उनकी जन्मस्थली में वापसी हुई, जब अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Inauguration) कार्यक्रम आयोजित हुआ। इन दिनों 'रामायण' ट्रेंड में बना है। रामानंद सागर की 'रामायण' एक बार फिर टेलीविजन पर लौट रही है।

90 के दशक का यह फेमस शो दूरदर्शन पर फिर से टेलीकास्ट किया जाएगा। अब जब रामायण के दोबारा प्रसारित होने की बात सामने आई है, तो सोशल मीडिया पर 'रामायण' फिर से ट्रेंड होने लगा है। इस कड़ी में हम बात करेंगे 'मेघनाथ' की, जिसने राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की लोकप्रियता को चुनौती दे दी थी।

'काका' राजेश खन्ना महसूस करने थे असुरक्षित

भारतीय सिनेमा में गुजरे जमाने में कई दिग्गज कलाकार थे, जिनके स्टारडम का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता था। इनमें से एक एक्टर थे राजेश खन्ना। यह अपने जमाने के वो कलाकार थे, जिनका स्टारडम देख हर कोई दंग रह जाता था। आज भी 'काका' राजेश खन्ना की लोकप्रियता के किस्से मशहूर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो कौन सा एक्टर था, जिसने काका तक के स्टारडम को चुनौती दे दी थी।

एक्टिंग के साथ गुड लुक्स के लिए भी फेमस थे विजय अरोड़ा

70 के दशक के एक्टर रहे विजय अरोड़ा (Vijay Arora) एक्टिंग के अलावा गुड लुक्स और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी जाने जाते थे। इन्हें फिल्मी पर्दे पर देखना लोगों को इतना पसंद था कि राजेश खन्ना तक को इनकी प्रसिद्धि से डर लगने लगा था। विजय अरोड़ा ने अपने काम, लुक और टैलेंट से बहुत नाम कमाया था। उन्होंने 'यादों की बारात', 'फागुन', 'इंसाफ', '36 घंटे', 'रोटी' जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी थी। 

छोटे पर्दे पर भी दिखाया था कमाल

विजय अरोड़ा ने 100 से अधिक फिल्में की थीं। इसी के साथ उन्होंने टीवी के कई सीरियल्स में भी काम किया, जिसमें से उनका सबसे लोकप्रिय शो रामानंद सागर का 'रामायण' था। इस शो में वह 'मेघनाथ' बनकर लोगों के सामने आए थे। पौराणिक सीरियल के इस कैरेक्टर ने न केवल विजय अरोड़ा को घर-घर में फेमस कर दिया, बल्कि उनका खोया स्टारडम भी वापस ला दिया। 

View this post on Instagram

A post shared by Arun Govil (@siyaramkijai)

उड़ा दी थी राजेश खन्ना की नींद

एक दौरा ऐसा था जब विजय अरोड़ा ने राजेश खन्ना की हालत खराब कर दी थी। काका इतने डरे हुए थे कि उन्हें लगा कि कहीं विजय उनकी गद्दी न हिला दें। फिल्म लाइन में तो विजय ने नाम कमाया ही था। टेलीविजन पर भी वह 'मेघनाथ' बनकर राज कर रहे थे। उनका करियर इतनी तेजी से टेकओवर करने लगा कि राजेश खन्ना को डर सताने लगा कि कहीं विजय उनकी सक्सेस को पीछे न छोड़ दें। खुद राजेश खन्ना ने स्वीकार किया था कि उनके स्टारडम को अगर कोई चुनौती दे सकता है, तो वो विजय अरोड़ा हैं।

इन फिल्मों में छा गए थे 'मेघनाथ'

विजय अरोड़ा ने जीनत अमान के साथ 'यादों की बारात' में काम किया। इस फिल्म का गाना 'चुरा लिया है तुमने' काफी फेमस हुआ था। दोनों के ऊपर फिल्माया ये गाना हिट साबित हुए था।

'यादों की बारात' के बाद उन्होंने  परवीन बॉबी, मौसमी चटर्जी, जया भादुड़ी, वहीदा रहमान, शबाना आजमी जैसी अदाकारों के साथ भी काम किया। 

यह भी पढ़ें: प्राण प्रतिष्ठा के बाद टेलीविजन पर लौट रही है 'रामायण', जानें कब और कहां देख सकते हैं रामानंद सागर का शो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।