Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा में Alia Bhatt ने पहनी थी ऐसी खास साड़ी, दर्शाती है 'रामायण' की पूरी कहानी

    Updated: Mon, 22 Jan 2024 07:36 PM (IST)

    Alia Bhatt Saree Look बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुई थीं। इस समारो ...और पढ़ें

    आलिया भट्ट की साड़ी से है रामायण का खास कनेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    आलिया भट्ट की साड़ी से है रामायण का खास कनेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. आलिया भट्ट ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पहनी खास साड़ी
    2. आलिया भट्ट की साड़ी का रामायण से है खास कनेक्शन
    3. आलिया भट्ट के लुक ने खींचा फैंस का ध्यान

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Alia Bhatt Saree At Ayodhya Ram Mandir Consecration: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ। इस समारोह में सिनेमा जगत के कई नामी सितारे शामिल हुए। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने भी अपनी मौजूदगी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। 

    प्राण प्रतिष्ठा में शामिल आलिया-रणबीर

    आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के एतिहासिक पल की साक्षी बनीं। स्टार कपल भगवान राम की भक्ति में डूबे हुए नजर आये। इस खास मौके पर आलिया और रणबीर दोनों ही ट्रेडिशनल अवतार में दिखाई दिये। एक तरफ लोगों ने उनके सिंपल एथनिक लुक को पसंद किया, दूसरी ओर कुछ लोगों का ध्यान एक्ट्रेस की साड़ी के बॉर्डर पर गया। इसका कनेक्शन रामायण से है। 

    यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: रणबीर-आलिया और कटरीना-विक्की एक फ्रेम में आए नजर, प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भक्ति में हुए लीन

    आलिया भट्ट की साड़ी का रामायण से क्या है कनेक्शन

    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए आलिया भट्ट ने फिरोजा रंग की साड़ी पहनी थी। यह कोई आम साड़ी नहीं है। इसका रामायण से खास कनेक्शन है। जी हां, आलिया की ये सिंपल और एलिगेंट साड़ी रामायण की कहानी को दर्शाती है। आलिया की साड़ी का बॉर्डर रामायण थीम पर था। बॉर्डर पर भगवान राम, भगवान हनुमान और राम सेतु की इमेज बनी हुई थीं। सोशल मीडिया पर जैसे ही आलिया की तस्वीरें वायरल हुईं, लोगों ने उनके लुक को काफी पसंद किया। 

    30 साल की आलिया की यह सिल्क साड़ी बंगलुरु से बनकर आई थी। एक्ट्रेस ने अपने साड़ी लुक को मैचिंग कलर के शॉल से स्टाइल किया था। एक्ट्रेस ने अपने ओवरऑल लुक को मैचिंग कलर के शॉल, टाइट हेयरबन और मिनिमल मेकअप से पूरा किया था। आलिया की पोटली भी उनके लुक पर जच रही थी। दूसरी ओर रणबीर कपूर धोती-कुर्ता में हैंडसम लग रहे थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ram Mandir के सामने सितारों में लगी सेल्फी लेने की होड़, रणबीर-आलिया समेत इन सेलेब्स ने दिए पोज