Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्यों Raj Kapoor के लिए गाना कंपोज करने से RD Burman ने किया था इनकार

    Updated: Sat, 12 Oct 2024 02:41 PM (GMT+05:30)

    RD Burman अपने दौर के जहां दिग्गज कंपोजर हुआ करते थे वहीं राज कपूर सिनेमा के सुपरस्टार। राज कपूर ने बड़ी-बड़ी फिल्मों का निर्माण निर्देशन और अभिनय किय ...और पढ़ें

    इसलिए राज कपूर के लिए काम नहीं करते थे आरडी बर्मन। फोटो क्रेडिट- एक्स
    इसलिए राज कपूर के लिए काम नहीं करते थे आरडी बर्मन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    HighLights

    1. आरडी बर्मन ने राज कपूर के लिए बनाया था गाना
    2. राज कपूर के लिए इसलिए म्यूजिक नहीं बनाते थे बर्मन
    3. रणधीर कपूर की जिद्द के आगे झुक गए थे बर्मन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आरडी बर्मन ने तीन दशक तक संगीत जगत पर राज किया है। उन्होंने अपने जमाने के दिग्गज रहे मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, लता मंगेशकर और आशा भोसले जैसे गायकों के साथ काम किया है। उन्होंने बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों के लिए कंपोज भी किया है।

    फिल्मी सितारे उन्हें अपनी फिल्मों में गाना कंपोज करने के लिए खुद से अप्रोच करते थे। आरडी बर्मन ने अपने दौर में अमिताभ बच्चन से लेकर राजेश खन्ना तक की फिल्मों के लिए गाने कंपोज किए। यहां तक कि, उन्होंने कपूर खानदान के लिए भी कंपोज किया है, लेकिन वह राज कपूर के लिए काम नहीं करना चाहते थे।

    राज कपूर संग काम नहीं करते थे आरडी बर्मन

    राज कपूर अपने दौर के मशहूर अभिनेता, निर्देशक और निर्माता थे। आरडी बर्मन, राज के बच्चों ऋषि और रणधीर के अलावा उनके भाई शशि कपूर के साथ काम कर चुके हैं, लेकिन जब बारी राज की आई तो उन्होंने अभिनेता के साथ काम करने से मना कर दिया था। न्यूज 18 के मुताबिक, इसका खुलासा एक बार असिस्टेंट एडिटर राजू भरतन ने किया था।

    यह भी पढ़ें- RD Barman Birth Anniversary: आर डी से ऐसे पंचम दा बने थे राहुल देव, पहला गाना कंपोज किया 9 साल की उम्र में

    RD Burman

    RD Burman with Rajesh Khanna- Mid Day

    गलतफहमी का शिकार हो गए थे बर्मन

    दरअसल, एक बार रणधीर कपूर ने आरडी बर्मन को एक धुन तैयार करने के लिए कहा था। कंपोजर को नहीं पता था कि उन्हें धुन राज कपूर के लिए बनाना है। उन्होंने बिना सोचे फिल्म साइन कर ली। फिर एक रोज वह रणधीर से धुन के सिलसिले में मिलने गए। तब रणधीर ने उनसे कहा कि वह राज कपूर के साथ कमरे में उस धुन को तैयार करें। यह सुन बर्मन हैरान रह गए थे।

    खबरें और भी

    इसलिए राज कपूर के साथ काम नहीं करते थे बर्मन

    आरडी बर्मन ने नाराजगी में कहा, "डब्बू (रणधीर) तुमने मुझे बताया क्यों नहीं कि मुझे राज कपूर के सामने धुन बजानी है, वरना मैं फिल्म साइन नहीं करता।" यग सुनकर रणधीर दंग रह गए थे। उस वक्त कहा जाता था कि आरडी बर्मन का गुरु दत्त के साथ काम करने का अनुभव खराब था और वह फिर उनके साथ काम नहीं करते थे। उन्होंने राज कपूर के बारे में भी सुना था कि उनके साथ भी काम करना थोड़ा मुश्किल है।

    RD Burman- X

    मजबूर होकर बनाई थी धुन

    रणधीर कपूर ने आरडी बर्मन को लाख समझाया लेकिन वह नहीं माने। आखिरकार नर्वस होकर उन्होंने राज कपूर की फिल्म के गाने 'एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल' के लिए एक ट्यून तैयार किया। पूरी लिरिक्स तैयार भी नहीं थी और राज को पहली धुन ही भा गई थी। उन्होंने कहा था कि यह गाना सुपरहिट होने वाला है और ऐसा हुआ भी।

    यह भी पढ़ें- जब सिनेमाहाल में RD Burman को अकेला छोड़कर चली गई थीं रीटा पटेल, संगीत के लिए उतरवा दी थी तबलावादक की शर्ट