Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RD Burman: आशा भोसले संग आरडी बर्मन के ये गीत आज भी चुरा लेते हैं दिल, सुनते ही गुनगुनाने लगते हैं लोग

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Tue, 27 Jun 2023 12:42 PM (GMT+05:30)

    RD Burman Asha Bhosale Hit Songs आशा भोसले और आरडी बर्मन ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए हैं। दोनों के गाने आज भी चार्टबस्टर हैं और कई पार्टियों मे ...और पढ़ें

    RD Burman Asha Bhosale Hit Songs, RD Burman songs, Asha Bhosale Hit Songs (Photo: Midday)
    RD Burman Asha Bhosale Hit Songs, RD Burman songs, Asha Bhosale Hit Songs (Photo: Midday)

    नई दिल्ली, जेएनएन। RD Burman Birth Anniversary, Asha Bhosale Hit Songs: आरडी बर्मन ने आशा भोसले के साथ कई सुपरहिट गीत दिये हैं, जो आज भी चार्टबस्टर हैं। आशा भोसले के साथ आरडी ने 1980 में शादी की थी। यह उनकी दूसरी शादी थी। रियल लाइफ में हुई यह जुगलबंदी गीत और संगीत में भी सुनायी दी। दोनों ने साथ में कैबरे, डिस्को, गजल और क्लासिकल गीतों की रचना की। 

    दम मारो दम, यादों की बारात, तीसरी मंजिल, इजाजत, सागर कुछ फिल्में हैं, जिनमें आरडी बर्मन और आशा ने विभिन्न जॉनर के गीतों का निर्माण किया। 

    तीसरी मंजिल- आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा 

    तीसरी मंजिल का गाना 'आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा' यह बहुत ही शानदार गाना है। इसमें वेस्टर्न म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट का उपयोग किया गया है। वहीं, इसके डांस स्टेप कोरियोग्राफ हरमन बेंजामिन ने किए थे। 

    इस फिल्म का दूसरा गाना 'ओ हसीना जुल्फों वाली जाने जहां' भी काफी पॉपुलर हुआ था। ये गाने 1960 के दशक में आये थे। फिल्म में आशा पारेख और शम्मी कपूर की अहम भूमिका थी। गाने के स्टेप्स काफी वेस्टर्न थे।इन गानों को आशा भोंसले और मोहम्मद रफी ने गाए थे। यह गाने काफी पसंद किए गए थे। 

    यादों की बारात- चुरा लिया है तुमने जो दिल को 

    यह गाना 1969 में आई फिल्म यादों की बारात का है। यह काफी शानदार गाना था। इस गाने को जीनत अमान और विजय अरोड़ा पर फिल्माया गया था। वहीं, इस गाने को भी मोहम्मद रफी और आशा भोसले ने गाया था। 

    इस गाने के बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे। यह गाना भी काफी पसंद किया गया था और आज भी यह गाना गुनगुनाया जाता है।

    द ग्रेट गैंबलर- दो लफ्जों की है दिल की कहानी 

    तीसरे नंबर पर फिल्म द ग्रेट गैंबलर का गाना दो लफ्जों की है दिल की कहानी है। यह गाना भी काफी पसंद किया गया था। इसे आशा भोसले ने गाया था। वहीं, इसमें आरडी बर्मन की कंपोजीशन थी। 

    खबरें और भी

    अमिताभ बच्चन और शरद कुमार की आवाज का भी इस गाने में उपयोग किया गया था। इस गाने में अमिताभ और जीनत अमान नजर आए हैं। इस गाने को आनंद बख्शी ने लिखा था। इसमें गाने में इटालियन शब्द भी थे।

    हरे रामा हरे कृष्णा- दम मारो दम 

    चौथे नंबर पर हरे रामा हरे कृष्णा फिल्म का गाना दम मारो दम है। आरडी बर्मन ने 1970 के दशक में आशा भोसले को एक लीडिंग फीमेल सिंगर के तौर पर एस्टाब्लिश कर दिया था। इसके बाद वे पीछे मुड़कर नहीं देख रहे थे।

    यह गीत जीनत अमान और देवानंद पर फिल्माया गया था। इस गाने को फिल्मफेयर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। इस गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे।

    इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था, क्योंकि गाने में 'हरे कृष्णा हरे राम' मंत्र को हिप्पी स्टाइल में लिया गया था। इसके बावजूद, यह गाना फैंस को काफी पसंद आया था।

    सागर- जाने दो ना

    पांचवें नंबर पर सागर फिल्म का गाना 'जाने दो ना' है। इस फिल्म के गाने काफी पसंद किए गए थे। इसमें ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की अहम भूमिका थी। वहीं, इसमें आरडी बर्मन और जावेद अख्तर में साथ काम किया था। इस गाने को आशा भोसले और शैलेंद्र सिंह ने गाया था।