Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Zeenat Aman ने 'हॉट' फोटो शेयर कर गर्मी से निपटने का बताया 'अचूक' उपाय, पूछा- कोई और तरीका है क्या?

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 08 Jun 2023 09:05 PM (IST)

    Zeenat Aman Hot Photos जीनत अमान ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी जोड़ी कई कलाकारों के साथ हिट थी। इनमें अमिताभ बच्चन शशि कपूर और फिरोज खान ...और पढ़ें

    Zeenat Aman Hot Photos, Zeenat Aman Photos
    Zeenat Aman Hot Photos, Zeenat Aman Photos

    नई दिल्ली, जेएनएन। Zeenat Aman Hot Photos: फिल्म एक्ट्रेस जीनत अमान 71 वर्ष की हो चुकी है। हालांकि, उनकी हाजिर जवाबी अभी भी युवाओं वाली है। गुरुवार की शाम एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' से एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्हें चटाई पर लेटे हुए देखा जा सकता है। उनके चेहरे पर मुस्कान है। वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। इसमें उनका स्लिम और टोंड फिगर भी नजर आ रहा है। 

    जीनत अमान इंस्टाग्राम पर कब से एक्टिव है?

    जीनत अमान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है और तब से वह लगातार मजेदार कंटेंट शेयर करती रहती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। गुरुवार की शाम उन्होंने सत्यम शिवम सुंदरम फिल्म से जुड़ा अपना एक फोटो शेयर किया है। इसमें उन्हें गर्मी से बचने का उपाय बताते हुए देखा जा सकता है।

    सत्यम शिवम सुंदरम में जीनत अमान की भूमिका का नाम क्या है?

    गौरतलब है कि सत्यम शिवम सुंदरम में जीनत अमान ने रूपा की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके अलावा शशि कपूर की अहम भूमिका थी। इस फिल्म का निर्देशन राज कपूर ने किया था। इस फिल्म की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है,

    "यहां बहुत, बहुत, बहुत गर्मी है। आप रूपा से सिखिए। इस तरह गर्मी को आप मात दे सकते हैं। इसके अलावा कोई और उपाय हैं क्या?"

    जीनत अमान की हॉट तस्वीरों पर सेलेबस ने क्या लिखा है?

    कई लोगों ने जीनत अमान की तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दी है। मनीष मल्होत्रा ने लिखा है, "मुझे इस फिल्म का म्यूजिक बहुत पसंद आया था और आपका रस्टिक लुक काफी खूबसूरत था।" संजय कपूर ने लिखा है, "मैंने और चिंपू ने यह फिल्म 20 बार से अधिक बार आरके स्टूडियो में देखी है। आज भी फिल्म से जुड़ी यादें ताजा हो जाती है।" वहीं, इसपर श्वेता बच्चन, करण जौहर, मृणाल ठाकुर और सान्या मल्होत्रा ने फायर की इमोजी शेयर की है।

    खबरें और भी

    सत्यम शिवम सुंदरम कब रिलीज हुई थी?

    वहीं, कई फैंस ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। उनकी तस्वीरों को 24 हजार के करीब लाइक्स मिले हैं। वहीं, इस पर 500 कमेंट किए गए हैं। सत्यम शिवम सुंदरम 1978 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग स्वर्गीय लता मंगेशकर ने गाया था। यह इस फिल्म का पसंदीदा गाना भी था। जीनत अमान अपने जमाने की सुपरहिट एक्ट्रेस थी। वह अपनी एक्टिंग के अलावा बोल्डनेस के लिए भी जानी जाती थी। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)