यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'उसे कोई और ले गया', जब ऐश्वर्या राय के लिए भिड़े थे सलमान खान-विवेक ओबरॉय, तब सलीम खान ने की थी ये भविष्यवाणी
फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे झगड़े हैं जो सालों साल बाद भी चर्चा में बने रहते हैं। ऐसा ही एक झगड़ा है सलमान खान और विवेक ओबरॉय का। सलमान और विवेक का विव ...और पढ़ें

HighLights
- ऐश्वर्या राय को लेकर हुआ था सलमान खान-विवेक ओबरॉय का झगड़ा
- सलीम खान ने झगड़े पर किया था रिएक्ट
- सलमान खान-विवेक ओबरॉय का झगड़ा है काफी फेमस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान को उनके फैंस जितना प्यार करते हैं, कंट्रोवर्सी से भी उनका उतना ही गहरा नाता है। एक्टर से जुड़े विवाद किसी से छिपे नहीं हैं। 'हिट एंड रन' केस हो या कभी अरिजीत सिंह के साथ हुआ उनका झगड़ा, सलमान खान से जुड़े विवाद भी उनकी ही तरह पॉपुलर हैं। ऐसी ही एक कंट्रोवर्सी है उनकी विवेक ओबरॉय के साथ।
सलीम खान ने सलमान-विवेक की लड़ाई पर कही थी ये बात
सलमान खान (Salman Khan) और विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi) की दुश्मनी के बारे में सब जानते हैं। दोनों एक जमाने में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के प्यार में पागल थे। मगर दोनों में से ही किसी का भी रिलेशन मुकम्मल मुकाम तक नहीं पहुंच सका। इसी रिलेशन के चक्कर में सलमान और विवेक में तनातनी थी। अब इसी लड़ाई पर सलीम खान का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है।
सुर्खियों में रहा सलमान-विवेक का झगड़ा
सलमान खान और ऐश्वर्या राय 'हम दिल दे चुके सनम' के दौरान एक दूसरे को डेट करने लगे थे। ये रिलेशन दो साल से ज्यादा लंबा नहीं चल सका और 2002 में ब्रेकअप हो गया। सलमान के बाद ऐश्वर्या, विवेक के करीब आई थीं। जब इनका रिलेशन मीडिया में आया, तब सलमान अपने गुस्से पर काबू न पा सके। उन्होंने विवेक को कॉल कर खरी खोटी सुनाई। विवेक ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सलमान की पोल पट्टी खोली।
.jpg)
सलमान खान ने विवेक ओबरॉय को जान से मारने की धमकी दी थी। विवेक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक्टर की इस बात का खुलासा किया था। सलमान खान और विवेक ओबरॉय का झगड़ा खूब सुर्खियों में रहा। इसके बाद विवेक को फिल्में मिलना बंद हो गई थीं। कहा जाता है कि सलमान ने विवेक का करियर बर्बाद कर दिया।
खबरें और भी

'उसे कोई और ले गया'
इस झगड़े पर रिएक्ट करते हुए एक बार सलीम खान ने कहा था, ''वह दोनों उस वक्त इमोशनल हो गए थे और ऐसे झगड़े का कोई समाधान नहीं होता। लेकिन सालों बाद उन्हें एहसास होगा कि वह एक बेवकूफी भरी बात पर लड़ रहे थे। उसे कोई और ले गया और ये दोनों वहीं के वहीं रह गए।''