Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'उसे जब तक परफेक्ट...' Salman ने बताया था कितनी बार शादी करेंगे Aamir Khan?फंक्शन में शामिल नहीं हो पाए भाईजान

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 09:44 PM (IST)

    आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है, जिसके बाद सलमान खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान ने आमिर के परफेक्शनिस्ट स्वभाव ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान (Aamir Khan) ने 5 जुलाई, 2026 को अपने घर पर लॉन्ग टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) से शादी कर ली। इस शादी में कुछ खास मेहमान और घर के करीबी लोग ही मौजूद रहे। हालांकि आमिर के करीबी दोस्त शाह रुख खान और सलमान इस शादी में नजर नहीं आए।

    कब तक शादी करेंगे आमिर खान?

    अब सलमान खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने आमिर खान के रिश्ते पर चुटकी ली थी। इस पर बात करते हुए सलमान ने कहा था कि आमिर खान इतने परफेक्शनिस्ट हैं कि जब तक वह शादी को परफेक्ट नहीं कर लेते तब तक वह शादी करते रहेंगे।

    द कपिल शर्मा शो में आने के दौरान, होस्ट कपिल शर्मा ने बजरंगी भाईजान के अभिनेता से पूछा, 'आमिर सर ने अभी सबको अपनी गर्लफ्रेंड से मिलवाया है और आप तो उनसे 6 महीने छोटे भी हो। वो रुक नहीं रहे, आप कर नहीं रहे।'

    यह भी पढ़ें- शादी के बाद गौरी स्प्रैट संग झूम कर नाचे Aamir Khan, 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के वेडिंग सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

    सलमान खान ने दिया था मजेदार जवाब

    इस पर सलमान ने मजेदार जवाब देते हुए कहा, 'देखो यार आमिर की बात ही कुछ और है। आमिर एक बेहतरीन पर्सनैलिटी हैं। पूरी दुनिया जानती है कि वह एक परफेक्शनिस्ट हैं। जब तक वो शादी को एक दम परफेक्ट नहीं कर लेगा, वो करता जाएगा।'

    आमिर की पिछली शादियों से हुए उनके तीन बच्चे - आजाद राव खान, इरा खान और जुनैद खान भी इसका हिस्सा बने। साथ ही उनके दामाद नूपुर शिखरे और उनकी मां भी इस छोटे से सेलिब्रेशन का हिस्सा थे।

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by India Forums (@indiaforums)

    25 साल से एक-दूसरे को जानते हैं आमिर-गौरी

    आमिर के इस खास दिन पर फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर, क्रिकेटर इरफान पठान और राजनेता राज ठाकरे भी शामिल हुए। बता दें कि आमिर ने पिछले साल मार्च में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी को सबसे मिलवाया था। आमिर ने बताया कि वे और गौरी एक-दूसरे को 25 साल से ज्यादा समय से जानते हैं। हालांकि, उनके बीच रोमांटिक रिश्ता हाल ही में शुरू हुआ है।

    यह भी पढ़ें- क्या Aamir Khan से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने कुबूल किया इस्लाम? जश्न के माहौल में क्यों उठ रही ऐसी बातें