Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जब आधी रात को 'जवान गर्ल्स' की सेफ्टी के लिए Shah Rukh Khan ने उठा लिया था ये बड़ा कदम, किस्सा जान करेंगे तारीफ

    Updated: Mon, 15 Apr 2024 06:49 PM (IST)

    Priya Mani शाह रुख खान के साथ फिल्म जवान (Jawan) में नजर आ चुकी हैं। एक हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) से जुड़ा एक ऐसा क ...और पढ़ें

    शाह रुख खान से जुड़ा किस्सा प्रियामणि ने किया शेयर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    शाह रुख खान से जुड़ा किस्सा प्रियामणि ने किया शेयर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. जब जवान गर्ल्स की सेफ्टी के लिए चिंतित हुए शाह रुख खान
    2. शाह रुख खान ने लेडी कास्ट के लिए उठाया था बड़ा कदम
    3. मैदान एक्ट्रेस प्रियामणि ने बताया दिलचस्प किस्सा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के बादशाह शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की एक तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, खास महिलाओं के बीच। वह करोड़ों लेडी फैंस के दिलों पर राज करते हैं। शाह रुख महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं, जो उनके जेस्चर में साफ झलकता है। हाल ही में, प्रियामणि ने शाह रुख से जुड़ा एक प्यारा किस्सा बताया है, जो फैंस का दिल छू लेने के लिए काफी है।

    शाह रुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान (Jawan) में नजर आ चुकीं प्रियामणि (Priya Mani) ने अभिनेता से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि एक बार पार्टी से अभिनेता कैसे खुद बॉडीगार्ड्स से भरी गाड़ी में लड़कियों को छोड़ने होटल गए थे। यह बात उस वक्त की है, जब 'जवान' की सभी एक्ट्रेसेज डायरेक्टर एटली के बर्थडे पार्टी में शरीक हुई थीं।

    आधी रात को जवान गर्ल्स ने की थी पार्टी

    दरअसल, चेन्नई में एटली के लिए एक शानदार पार्टी आयोजित की गई थी। रात भर पार्टी करने के बाद जब 'जवान' गर्ल्स होटल की ओर जाने लगीं, तब खुद शाह रुख ने अपने बॉडीगार्ड्स के साथ उन्हें छोड़ा। प्रियामणि ने गलाटा प्लस को दिए इंटरव्यू में कहा, "चेन्नई में एटली सर की बर्थडे पार्टी थी। हम सभी बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। सुबह के 3 या 4 बज रहे थे। हम लड़कियों को होटल वापस जाना था।"

    जवान गर्ल्स की सेफ्टी के लिए शाह रुख ने उठाया था ये कदम

    प्रियामणि ने आगे कहा, "वह (शाह रुख) आए और हम सभी को अलग से अलविदा किया। वह कार तक आए और यहां तक कि उनके बॉर्डीगार्ड्स की एक गाड़ी हमारे पीछे थी, क्योंकि होटल की दूरी 45 मिनट से एक घंटे की थी। तब उन्होंने कार हमारे पीछे लगा दी। हमने कहा, 'आप जा सकते हैं।' उन्होंने कहा, 'नहीं, सर ने स्पेशल इंस्ट्रक्शंस दिए हैं। हमें आपको छोड़ने आना है।'"

    खबरें और भी

    Jawan Cast

    इन दिनों प्रियामणि फिल्म मैदान (Maidaan) में अजय देवगन के साथ नजर आ रही हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। एक्ट्रेस को अपनी परफॉर्मेंस के लिए खूब तारीफें भी मिली हैं।

    यह भी पढ़ें- The Family Man 3: 'मैदान' के बाद प्रियामणि ने 'द फैमिली मैन 3' के लिए कसी कमर, शूटिंग को लेकर दी ये अपडेट