Shah Rukh Khan की 23 साल पुरानी फिल्म के लिए शेखर सुमन ने ठुकरा दिया था चेक, बदले में मिली थी ये बेशकीमती चीज
Shekhar Suman ने खुलासा किया है कि उन्होंने Shah Rukh Khan की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए पैसे लेने से इनकार कर दिया था। ...और पढ़ें

शाह रुख खान से पैसे लेने से शेखर सुमन ने किया था इनकार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) अभिनेता होने के साथ-साथ बड़े निर्माता भी हैं। उनकी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत कई बड़ी फिल्में बनी हैं। इनमें से एक फिल्म चलते चलते (Chalte Chalte) है।
साल 2003 में रिलीज हुई चलते चलते में शाह रुख खान के साथ रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिए शेखर सुमन (Shekhar Suman) ने भी अपनी आवाज दी थी।
शाह रुख की फिल्म में शेखर सुमन की आवाज
कम लोग जानते हैं कि शेखर सुमन ने इस फिल्म के लिए पैसे लेने से साफ इनकार कर दिया था। मगर शाह रुख ने उन्हें पैसे के साथ-साथ रिवॉर्ड भी दिया था। बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में शेखर सुमन ने बताया-
मुझे याद है, जब शाह रुख 'चलते-चलते' बना रहे थे, तो उन्हें फिल्म की कमेंट्री के लिए मेरी आवाज की जरूरत थी। तो जब टीजर आया, उसके ठीक बाद उन्होंने मुझे सीधे फोन किया, 'हाय, मैं शाह रुख बोल रहा हूं।' और मैंने कहा, 'हां, शाह रुख।' उन्होंने कहा, 'मैं चाहता हूं कि तुम आओ और इसके लिए अपना वॉइसओवर दो।' और मैंने कहा, 'हां, मैं आ जाऊंगा।' तो मैं बस वहां गया और वह काम कर दिया।
यह भी पढ़ें- Shah Rukh संग Deepika Padukone ने किया रोमांस, दूर खड़े पापा की गोद से देख रही थीं बेटी Dua, वीडियो हुआ लीक!
चेक के साथ भेजी महंगी घड़ी
शेखर सुमन ने आगे बताया, "उन्होंने मुझे एक बड़ा चेक भेजा। मैंने कहा, 'देखो, यह दो दोस्तों के बीच की बात है, तुम्हें पता है, यह बिल्कुल भी पैसे के लिए नहीं है।' लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी। शाह रुख तो शाह रुख ठहरे, अगली बार उन्होंने मुझे एक बहुत महंगी घड़ी भेजी, जो आज भी मेरे पास है। यह एक बहुत ही खूबसूरत यादगार है।"
शाह रुख खान इन दिनों अपनी मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म किंग की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म की तैयारियों में बिजी हैं। यह फिल्म इसी साल दिसंबर के महीने में रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें- 'शाह रुख की ईगो बनी वजह...' Abhijeet Bhattacharya ने 'किंग खान' पर लगाया आरोप, सालों पुराने विवाद पर तोड़ी चुप्पी