Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जब Sunny Deol ने बॉबी देओल को जड़ा था जोर का थप्पड़, 'एनिमल' स्टार को आज भी याद है वो मंजर

    Updated: Tue, 30 Apr 2024 05:24 PM (IST)

    Sunny Deol Slapped Bobby सनी देओल और बॉबी देओल ने साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर राज किया। न सिर्फ इन दोनों की बल्कि धर्मेंद्र की आई फिल्म रॉकी और रानी की ...और पढ़ें

    बॉबी देओल और सनी देओल. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    बॉबी देओल और सनी देओल. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sunny Deol Slapped Bobby: सनी देओल (Sunny Deol) और बॉबी देओल (Bobby Deol) 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को लेकर सुर्खियों में हैं। देओल ब्रदर्स इस हफ्ते शो में एंट्री लेंगे। उनके आने के साथ ही शो में कई चीजों के खुलासे होंगे। 

    चर्चा में सनी और बॉबी देओल

    शो से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सनी देओल फैमिली में हुए बदलाव को लेकर खुलासा करते हैं। वो बताते हैं कि 1960 से लाइमलाइट में हैं, लेकिन उन्हें वो तवज्जो नहीं मिल रही थी, जिसके वो हकदार थे। समझ नहीं आ रहा था कि चीजें कहां खराब हो रही हैं। सनी देओल के इस खुलासे के बीच बॉबी देओल का वो खुलासा भी सुर्खियां बटोर रहा है, जब उन्होंने बताया कि सनी ने उन्हें एक बार जोरदार थप्पड़ मारा था।

    किसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान बॉबी देओल ने इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि एक बार उन्हें बड़े भैया से जोरदार थप्पड़ पड़ा है। दरअसल, एक इवेंट में सनी से पूछा गया था कि आप फिल्मों में काफी एक्शन करते दिखते हैं, क्या कभी आपने बॉबी की पिटाई की है? 

    बॉबी को पड़ी थी सनी देओल से मार

    इस सवाल के जवाब पर सनी ने हंसते हुए कहा था कि ये मेरा छोटा भाई है। शायद ही कभी मैंने इस पर हाथ उठाया हो। तब बॉबी ने बताया कि उन्हें कब और क्यों सनी देओल से मार पड़ी थी। 

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा, ''एक बार भैया ने मुझे जोर का थप्पड़ मारा था। जब मैं स्कूल में था और मेरी ट्यूशन टीचर ने भैया से शिकायत कर दी कि मैं सही से पढ़ाई नहीं करता हूं। बाद में इन्होंने मुझे बुलाया और पूछा कि सही से पढ़ाई क्यों नहीं करते। मैंने इनके सवाल का ठीक से जवाब नहीं दिया, जिसके बाद इन्होंने मुझे जोर का थप्पड़ मारा। 

    यह भी पढ़ें: बेटे की शादी के बाद...' भैया की बातें सुन रो पड़े Bobby Deol, धर्मेंद्र को लेकर Sunny Deol ने बताई बड़ी बात