कौन है Dhurandhar 2 में 'बलोच सुप्रीमो शिरान'? आमिर-सलमान के साथ कर चुके हैं काम
कौन हैं बिमल ओबेरॉय, जिन्होंने Dhurandhar 2 में शिरानी बलोच का किरदार प्ले किया है? ...और पढ़ें
-1774363314233_m.webp)
'धुरंधर 2' में कौन है बलूचों का लीडर?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्म ने अपनी पूरी कास्ट को स्टारडम तक पहुंचा दिया है, जिसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे मुख्य कलाकार शामिल हैं।
इतना ही नहीं फिल्म में सपोर्टिंग कैरेक्टर निभाने वाले किरदारों को भी अच्छी खासी पहचान मिल रही है। जैसे कि शिरानी अहमद बलूच का किरदार, जिसे अभिनेता-निर्माता बिमल ओबेरॉय ने जीवंत कर दिया है और एक यादगार अभिनय पेश किया है।
कौन हैं बिमल ओबेरॉय ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिमल ओबेरॉय एक एक्टर और प्रोड्यूसर, दोनों ही रूपों में जाने जाते हैं। वे अपनी परफॉर्मेंस के जरिए अपने किरदार में गहराई लाते हैं। वे फिल्म 'PK' के प्रोडक्शन से जुड़े थे। उन्होंने 'टाइगर 3', 'पानीपत' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा, बिमल ने अक्षय कुमार की फिल्म 'Singh Is Kinng' को भी प्रोड्यूस किया था। धुरंधर में उनका किरदार, खास तौर पर इतिहास के एक व्यक्ति मौलाना मुहम्मद खान शिरानी की छवि को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें- URI के सेट पर शुरू हुई थी Aditya-Yami की लव स्टोरी, Dhurandhar डायरेक्टर की एक खासियत पर दिल दे बैठी थीं एक्ट्रेस
कौन थे मौलाना मुहम्मद खान शिरानी?
मौलाना मुहम्मद खान शिरानी एक पाकिस्तानी इस्लामी विद्वान और राजनेता थे, जिनका नाम अक्सर कट्टरपंथी विचारधाराओं से जोड़ा जाता था। उनका संबंध ‘जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम’ (JUI) से था। अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र में वह एक प्रमुख हस्ती के तौर पर उभरे थे। साल 2020 में पार्टी से निकाले जाने के बाद, उन्होंने अपना एक अलग संगठन ‘JUI-शिरानी’—बना लिया था। पिछले साल, 92 साल की उम्र में, उन्होंने अपनी दूसरी शादी से सबका ध्यान खींचा।
खबरें और भी
-1774363470289.jpg)
क्या अकबर बुगती से प्रेरित शिरानी अहमद?
वहीं कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि शिरानी अहमद का किरदार काफी हद तक अकबर बुगती से प्रेरित है। अकबर बुगती पहले सिस्टम के अंदर के व्यक्ति थे, लेकिन बाद में वह बलूचिस्तान की स्वायत्तता, संसाधनों और न्याय की लड़ाई के सबसे बड़े पैरोकार बन गए। परवेज मुशर्रफ के शासनकाल में उनकी हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद वह विरोध और बगावत का एक बड़ा प्रतीक बन गए।
-1774363480403.jpg)
एक शक्तिशाली और खौफनाक नेता के रूप में दिखाए गए शिरानी, जो स्थानीय नेटवर्क और कट्टरपंथी गुटों को नियंत्रित करते हैं, का किरदार भले ही छोटा हो, लेकिन यह कहानी में जबरदस्त रोमांच और सस्पेंस पैदा करता है।
यह भी पढ़ें- 51 साल पुरानी फिल्म के लिए दिखा था Dhurandhar 2 जैसा जबरदस्त क्रेज, 60 महीनों तक थिएटर में चली थी मूवी