Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Who Is Fahad Ahmad: कौन हैं सपा नेता फहद अहमद, जिनसे स्वरा भास्कर ने की है शादी

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 17 Feb 2023 02:23 PM (IST)

    Who Is Fahad Ahmad स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की घोषणा कर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी कर ली ...और पढ़ें

    Who Is Fahad Ahmad: स्वरा भास्कर फिल्म एक्ट्रेस है।
    Who Is Fahad Ahmad: स्वरा भास्कर फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Who Is Fahad Ahmad: फिल्म एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खबर से सभी को चौंका दिया। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर अपनी शादी की जानकारी दी। इसके साथ सभी को यह पता चल गया कि उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से 6 फरवरी को शादी कर ली है।

    स्वरा भास्कर ने कोर्ट मैरिज की है

    वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उन्होंने कोर्ट मैरिज की है। इसके बाद उन्होंने अपने घरवालों को भी इस बारे में जानकारी दी है। वीडियो देखकर इस बात का भी पता चलता है कि कैसे इन दोनों की लव स्टोरी का की शुरुआत हुई है। फहद अहमद का नाम सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है और लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं कि वह कौन है?

    यह भी पढ़ें: Swara Bhasker Wedding: स्वरा भास्कर ने सपा के यूथ प्रेसिडेंट फहद अहमद से की शादी, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

    फहद अहमद समाजवादी पार्टी के यूथ नेता है

    दरअसल फहद अहमद एक पॉलिटिशन है और वह समाजवादी पार्टी के यूथ नेता है। इसके पहले उन्होंने कई प्रोटेस्ट और आंदोलनों में भी भाग लिया था। स्वरा भास्कर और फहद अहमद की मुलाकात जनवरी 2020 में एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी।

    उन्होंने अपने वीडियो में इसकी झलकियां भी दी है। इसके बाद दोनों के लव स्टोरी का भी एंगल नजर आता है। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे है। दोनों को कई लोगों ने बधाई दी है।

    यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma का रोल 'अलीबाबा' में निभाएंगी मानुल चुड़ासमा, एक्ट्रेस की पिछले वर्ष सेट पर हुई थी मौत

    स्वरा भास्कर से 4 साल छोटे हैं

    खास बात यह है कि फहद अहमद स्वरा भास्कर से 4 साल छोटे हैं। स्वरा भास्कर हाल ही में फिल्म 'जहां चार यार' में नजर आई थी। यह फिल्म 16 सितंबर 2022 को रिलीज हुई थी।

    खबरें और भी

    स्वरा भास्कर ने कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाई है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कम ही चली है। वहीं, उन्होंने कई फिल्मों में साइड हिरोइन का भी काम किया है। वह अपने ट्वीट को लेकर भी खबरों में रहती है। उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जाता है।