Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं Kani Kusruti? तापसी पन्नू की 'अस्सी' में हुईं यौन उत्पीड़न का शिकार, गांव की लड़की के स्टार बनने की कहानी

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 01:02 PM (GMT+05:30)

    Who Is Assi Actress Kani Kusruti: अनुभव सिन्हा और तापसी पन्नू की जोड़ी कई सफल फिल्मों के बाद एक बार फिर पर्दे पर लौट रही हैं। उनकी कोर्टरूम ड्रामा फिल् ...और पढ़ें

    कौन हैं तापसी पन्नू की 'अस्सी' से लाइमलाइट में आने वाली कनी कुश्रुति/ फोटो- Youtube

    कौन हैं तापसी पन्नू की 'अस्सी' से लाइमलाइट में आने वाली कनी कुश्रुति/ फोटो- Youtube

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'पिंक', 'मुल्क' और 'थप्पड़' जैसी फिल्मों में दमदार भूमिका निभाने वालीं तापसी पन्नू अपनी नई फिल्म 'अस्सी' (Assi Movie) के साथ 20 फरवरी को सिनेमाघरों में लौट रही हैं।

    'थप्पड़' में घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने वाली तापसी पन्नू की लड़ाई इस बार यौन हिंसा का शिकार हुईं महिलाओं के लिए है। 4 फरवरी को रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। तापसी के अलावा, ट्रेलर में कनी कुश्रुति (Kani Kusruti) ने अपनी पावरफुल परफॉर्मेंस से लोगों का ध्यान खींचा है। आखिर कौन हैं कनी कुश्रुति, जिनके अभिनय की तारीफ करते हुए ऑडियंस नहीं थक रही? आइए जानते हैं उनके बारे में:

    छोटे से गांव की रहने वाली हैं कनी कुश्रुति

    'अस्सी' में अपने किरदार को लेकर सुर्खियों में आईं कनी कुश्रुति का जन्म केरल के तिरुवनंतपुरम के एक छोटे से गांव 'चेरुवक्कल' में हुआ था। उनके माता-पिता सोशल एक्टिविस्ट हैं, जिन्होंने सामाजिक पदक्रम को मिटाने के लिए अपना सरनेम हटा दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो जब कनी 15 साल की थीं, तो उन्होंने 10वीं के फॉर्म में भरने के लिए खुद अपना सरनेम 'कुश्रुति' चुना था, जिसका अर्थ मलयालम में 'शरारती' होता है।

    यह भी पढ़ें- Assi Trailer: रिलीज हुआ अस्सी का दिल दहला देनेवाला ट्रेलर, दिल पक्का करके देखें दमदार कहानी की झलक

    स्कूली पढ़ाई के बाद कनी त्रिशूर आ गईं, जहां उन्होंने 'स्कूल ऑफ ड्रामा' में दाखिला लिया। इसके बाद उन्होंने पेरिस के प्रसिद्ध 'एल'इकोल इंटरनेशनल डी थिएटर जैक्स लेकोक' से दो साल तक फिजिकल थिएटर की पढ़ाई की।

    kani kusruti

    इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर बना चुकी हैं पहचान

    मलयालम फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली कनी ने करियर की शुरुआत 2003 में फिल्म 'अनयार' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'केरल कैफे', 'शिकार', 'कॉकटेल', 'उरूमी', 'कर्मयोगी', 'बर्मा' और 'कलम' जैसी फिल्मों में काम किया।

    साल 2024 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' (All We Imagine as Light) को 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में 'पाल्मे डी'ओर' (Palme d'Or) अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। इस फिल्म ने ग्रैंड प्रिक्स (Grand Prix) अवॉर्ड जीता। 1994 की 'स्वहम' के बाद यह भारत की अकेली ऐसी फिल्म थी, जो इस मुख्य प्रतियोगिता तक पहुंची। इसके अलावा उनकी फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना मिली है।

    खबरें और भी

    all we imagine as light\

    बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीत चुकी हैं कनी

    एक गांव से निकलकर ग्लोबल स्टार बनने वाली कनी कुश्रुति को फिल्म 'बिरयानी' के लिए केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स और फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में 'बेस्ट एक्ट्रेस' के अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। इसी फिल्म के लिए उन्हें मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 'ब्रिक्स अवॉर्ड' (BRICS Award) से भी सम्मानित किया गया था।

    किस बारे में है फिल्म 'अस्सी'?

    'अस्सी' भारत में यौन उत्पीड़न की कड़वी सच्चाई और आंकड़ों पर आधारित फिल्म है। ट्रेलर में बताया गया है कि देश भर में एक दिन में दुष्कर्म की औसतन 80 शिकायतें दर्ज होती हैं, जिनमें से 76 का ट्रायल शुरू भी नहीं हो पाता। यह फिल्म एक यौन उत्पीड़न सर्वाइवर की कहानी है, जिसमें कनी कुश्रुति ने 'परिमा' का किरदार निभाया है।

    Video Credit- T-Series 

    फिल्म में तापसी और कनी के अलावा मोहम्मद जीशान अयूब, रेवती, मनोज पाहवा, सुप्रिया पाठक, नसीरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा और सीमा पाहवा भी अहम भूमिकाओं में हैं।

    यह भी पढ़ें- फिर होगा क्लैश! इंसाफ दिलाने आ रहीं Taapsee Pannu, इस तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होगी Assi