विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kay Kay Menon: रेंट चुकाने के लिए कर ली शादी, थिएटर में हुई थी मुलाकात; पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस है पत्नी

Published: Thu, 03 Apr 2025 07:43 PM (IST)

केके मेनन (KK Menon) की गिनती बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों में होती है। आपको इस बात पर विश्वास नहीं ...और पढ़ें

केके मेनन ने क्यों की शादी (Photo: Instagram)
केके मेनन ने क्यों की शादी (Photo: Instagram)

HighLights

  1. कौन हैं केके मेनन की पत्नी?
  2. किस मजबूरी की वजह से की शादी
  3. थिएटर में हुई थी मुलाकात

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई ऐसे कपल हैं जिनकी मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई और फिर ये जीवनसाथी बन गए। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर की कहानी बताने जा रहे हैं जिनका जन्म एक मलयाली परिवार में हुआ था। यूं तो ये दोनों कपल एक मजबूरी के चलते साथ आए थे लेकिन तकदीर ने कुछ ऐसा मोड़ लिया कि ये हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए।

थिएटर के दौरान हुई थी दोनों की मुलाकात

कृष्ण कुमार मेनन, जिन्हें के के मेनन के नाम से जाना जाता है हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। केरल में जन्में केके ने एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, एक्टिंग में उनका करियर तब शुरू हुआ जब उन्होंने थिएटर ज्वाइन किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कुछ टीवी शो में काम करके की और 1995 में फिल्म नसीम से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। हालांकि उन्हें सफलता फिल्म हजारों ख्वाहिशें ऐसी की रिलीज के बाद मिली। इसके बाद आई राम गोपाल वर्मा की सरकार में उनकी एक्टिंग की काफी ज्यादा तारीफ हुई।

यह भी पढ़ें: 'मुझे भी किसी की जरूरत....' Salman Khan ने बताया अपने दिल का हाल, क्यों अकेले पड़ गए भाईजान

(Photo: Instagram)

कौन हैं केके मेनन की पत्नी?

के के मेनन ने अभिनेत्री निवेदिता भट्टाचार्य से शादी की है। निवेदिता टीवी जगक का लोकप्रिय नाम हैं। निवेदिता कहानी घर घर की,साथ फेरे: सलोनी का सफर, बालिका वधू जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री ने क्या कहना, फोबिया, अय्यारी और द वैक्सीन वॉर जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल भी निभाया है। निवेदिता और केके मेनन की मुलाकात थिएटर के दिनों में हुई थी। एक नाटक की रिहर्सल के दौरान दोनों की मुलाकात हुई। उन्होंने साथ काम किया, दोस्त बने और आखिरकार उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।

(Photo Credit: Instagram)

किस वजह से करनी पड़ी शादी?

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस प्यारे जोड़े ने अपना किराया बचाने के लिए शादी करने का फैसला किया? मुंबई जैसे शहर में, किराया चुकाना काफी मुश्किल था और यही वह समय था जब के के और निवेदिता ने शादी करने का फैसला किया। फ्री प्रेस जर्नल को दिए एक इंटरव्यू में निवेदिता ने कहा, "हम शुरुआती पड़ाव पर थे और इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। हमें अधिक काम की तलाश थी, हमारा करियर अभी शुरू ही हुआ था। हमने सोचा कि ठीक है, शायद शादी कर लेते हैं। दो अलग-अलग घरों का किराया देने के बजाए, हमे सिर्फ एक का किराया देना होगा।"

यह भी पढ़ें: साल 2003 में लगा बैन, अब 22 साल बाद सिनेमाघरों में रिलीज होगी Anurag Kashyap की पहली विवादित फिल्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।