Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Who Is Sapthami Gowda: सप्तमी गौड़ा कांतारा में ऋषभ शेट्टी के साथ आई थीं नजर, सोशल मीडिया पर भी फेमस

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 14 Jan 2023 06:26 PM (IST)

    Who Is Sapthami Gowda सप्तमी गौड़ा ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वह जल्द फिल्म द वैक्सीन वॉर में नजर आएंगी। वह इसके पहले फिल्म कांतारा में नजर आई ...और पढ़ें

    Who Is Sapthami Gowda: सप्तमी गौड़ा फिल्म एक्ट्रेस है।
    Who Is Sapthami Gowda: सप्तमी गौड़ा फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Who Is Sapthami Gowda: फिल्म कांतारा 2022 की सुपरहिट फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। इस फिल्म के माध्यम से फिल्म की एक्ट्रेस सप्तमी गौड़ा भी काफी फेमस हुई है। उन्होंने इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी की गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाई थी। अब वह विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनने वाली फिल्म द वैक्सीन वॉर में नजर आएंगी। इस फिल्म के माध्यम से उनका बॉलीवुड डेब्यू भी होगा।

    विवेक अग्निहोत्री ने सप्तमी गौड़ा का आभार व्यक्त किया है

    विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर सप्तमी गौड़ा का इस फिल्म का हिस्सा होने के लिए आभार व्यक्त किया है। सप्तमी गौड़ा ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है, 'मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित और खुश हूं। थैंक यू विवेक अग्निहोत्री जी, आपने मुझे अवसर दिया।' इसपर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'धन्यवाद। वेलकम सप्तमी। आपका रोल द वैक्सीन वॉर में बहुत ही खूबसूरत है।' विवेक रंजन अग्निहोत्री की पिछली फिल्म द कश्मीर फाइल्स थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार किया था।

    यह भी पढ़ें: Oscar 2023: शॉर्टलिस्ट वर्सेस रिमाइंडर लिस्ट, जानें क्या हैं अंतर

    View this post on Instagram

    A post shared by Star Suvarna (@starsuvarna)

    फिल्म द वैक्सीन वॉर 2023 के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज होगी

    गौरतलब है कि विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनने वाली फिल्म द वैक्सीन वॉर 2023 के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज होगी। यह फिल्म 11 भाषाओं में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा इसका लेखन और निर्देशन खुद विवेक अग्निहोत्री कर रहे हैं। यह कोरोनावायरस के दौरान वैक्सीन को लेकर हुई राजनीति से प्रेरित है।

    यह भी पढ़ें: Who is Bianca Censori: किम कार्दशियन को तलाक देने के बाद क्या कैन वेस्ट ने की बिनाका सेंसरी से शादी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sapthami Gowda 🧿 (@sapthami_gowda)

    सप्तमी गौड़ा सोशल मीडिया पर काफी फेमस है

    सप्तमी गौड़ा सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। उनके इंस्टाग्राम पर 5 लाख 40 हजार फॉलोअर्स है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है। सप्तमी गौड़ा का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है। वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम बन चुकी है। 

    खबरें और भी