कौन है Ellisar? जिसे आदित्य धर ने बनाया 'सुपरस्टार'; Dhurandhar 2 में विदेशी आवाज वाली यंग हसीना की कहानी
आदित्य धर (Aditya Dhar) वो फिल्ममेकर बन गए हैं, जिनकी सोच एक फिल्ममेकर के तौर पर काफी आगे है। उन्होंने धुरंधर 2 में एक ऐसी आवाज को लॉन्च किया है, जिसन ...और पढ़ें

हॉलीवुड सिंगर को आदित्य धर ने किया लॉन्च

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में वो जादू अक्सर ही होता है, जब कोई फिल्म आती है और इतिहास रच जाती है। धुरंधर उसी फिल्म का नाम है, जिसने सिनेमा में सुनामी लाने का काम किया। 'धुरंधर' के बाद इन दिनों धुरंधर 2 (Dhurandhar: The Revenge) हर तरफ छाई हुई है।
फिल्म के हर छोटे कलाकार की बात हो रही है तो वहीं फिल्म के संगीत का भी खूब बोलबाला देखने को मिल रहा है। फिल्म में कई किरदार ऐसे हैं, जिन्हें इसी फिल्म से पहचान मिली है और इसी फेहरिस्त में नाम जुड़ा है एक सिंगर का, जिसे आदित्य धर ने तराशा और स्टार बना दिया...
'धुरंधर 2' से नई सिंगर का डेब्यू
धुरंधर: द रिवेंज में कई गाने (Dhurandhar 2 Songs) सुनाई दिए। कई नई आवाजें भी फिल्म में सुनाई दी। हॉलीवुड से लेकर इंडियन क्लासिक गानों की धुनों पर जमकर रणवीर सिंह ने फिल्म में एक्शन किया है। फिल्म में एक ऐसा ही गाना सुनाई दिया है, जिसका नाम है 'वाइल्ड राइड' (Wild Ride Song)।
यह भी पढ़ें- 'रणबीर कपूर को किसी भी रोल में 'कच्चा खा' जाएंगे Ranveer Singh', माधवन और दानिश पंडोर के 'लाइक' ने मचाई खलबली!
इस गाने को आवाज देने वाली सिंगर का नाम है एलिसर (Ellisar)। एलिसर ने इस गाने को शाश्वत सचदेव के साथ मिलकर गाया है। बड़ी बात यह है कि इस गाने को लिखा खुद एलिसर ने है। शाश्वत ने ही फिल्म का पूरा संगीत तैयार किया है। गाने में एलिसर की आवाज बिल्कुल किसी बड़े हॉलीवुड सिंगर की तरह लग रही है।
खबरें और भी
कौन हैं एलिसर?
सिंगर एलिसर कौन हैं। ये सवाल इसलिए कि आखिरकार कैसे एक सिंगर की आवाज धुरंधर 2 जैसी बड़ी फिल्म में चमक गई। दरअसल एलिसर का सिनेमा की दुनिया से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। एलिसर को लेकर जो जानकारी सोशल मीडिया और उनके इंस्टाग्राम से मिली है उसके मुताबिक, एलिसर अमेरिका में रहती हैं।
हालांकि ये जानकारी उनके इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के आधार पर ही हम आपको बता रहे हैं। एलिसर एक सेल्फमेड सिंगर हैं, जो खुद गाने बनाती हैं और नई कंपनियों के म्यूजिक कंपोजर्स के साथ कॉलोबोरेट करती हैं। इसके साथ ही एलिसर के कई गाने अबतक रिलीज हो चुके हैं, उनके सारे गाने इंग्लिश में ही मौजूद हैं।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर भी एलिसर के ज्यादा फॉलोअर्स नहीं हैं, लेकिन हां वो पेशे से सिंगर हैं और अपने हॉट पिक्चर्स अक्सर सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती हैं।
कई गानों को दे चुकी हैं आवाज
एलिसर ने अबतक किसी बड़े म्यूजिक कंपनी के साथ तो गाना नहीं गाया है लेकिन हां स्पोटिफाई पर एलिसर के कई गाने रिलीज हो चुके हैं। एलिसर के स्पोटिफाई पर मंथली 94,734 लिस्टनर्स हैं। इसके अलावा जियो सावन पर भी एलिसर के करीब 15 गाने मौजूद हैं।
View this post on Instagram
मतलब माना जा सकता है कि एलिसर अबतक कई गाने अंग्रेजी में गा चुकी हैं और उनके इन म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद भी हैं। Crash Out, Do It Again, Anymore से लेकर Man Down और Back 2 u समेत कई गानों को उन्होंने आवाज दी है। अब एलिसर के इसी टैलेंट को देखते हुए उन्होंने धुरंधर 2 जैसी बड़ी फिल्म के लिए अपनी आवाज दी है।

सोशल मीडिया पर एलिसर की तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी उम्र अभी ज्यादा नहीं हैं, लेकिन अब आदित्य धर और शाश्वत सचदेव ने एलिसर को धुरंधर 2 से ब्रेक दिया है और उन्हें हिंदी सिनेमा में एक तरह से लॉन्च भी कर दिया है।
फिल्म के एक्टर्स से लेकर सिंगर्स तक पर आदित्य धर की ये #PeakDetailing दर्शकों का इसीलिए दिल जीत रही है। नए टैलेंट्स को मौका देने से लेकर फिल्म के म्यूजिक पर कड़ी मेहनत की गई है और यही वजह है कि एलिसर जैसी अबतक कभी ना सुनी गई सिंगर को हर कोई बड़े लेवल पर और सिनेमाघरों में सुन रहा है।