Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ameen Sayani Death: खामोश हो गई 'गीतमाला' की मनमोहक आवाज, जानें कौन थे रेडियो की दुनिया के 'सरताज' अमीन सयानी?

    Updated: Wed, 21 Feb 2024 12:13 PM (IST)

    Ameen Sayani Death नमस्कार भाइयों और बहनो मैं आपका दोस्त अमीन सयानी बोल रहा हूं। इस आवाज के साथ अपने प्रोग्राम की शुरुआत करने वाले अमीन सयानी हमेशा के ...और पढ़ें

    Ameen Sayani Death: फोटो क्रेडिट - जागरण
    Ameen Sayani Death: फोटो क्रेडिट - जागरण

    HighLights

    1. नही रहे आवाज के फनकार अमीन सयानी
    2. 91 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन
    3. रेडियो के सबसे फेमस अनाउंसर थे अमीन सयानी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ameen Sayani Death: ग्लैमर और इससे जुड़ी दुनिया में इस महीने कुछ अच्छी, तो कुछ बैड न्यूज सामने आ रही है। हाल ही में फेमस एक्टर ऋतुराज सिंह (Rituraj Singh) के निधन की खबर सामने आई, जिसने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को झकझोर कर रख दिया। अब एंटरटेनमेंट जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। रेडियो/विविध भारती के सबसे जाने-माने अनाउंसर व टॉक शो होस्ट अमीन सयानी का निधन हो गया है। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। 

    अमीन सयानी की मौत की खबर से उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। एक लंबे समय तक उन्होंने रेडियो की दुनिया में अपना योगदान दिया। अमीन सयानी का जाना रेडियो की दुनिया में एक युग का अंत माना जा रहा है। इस कड़ी में एक नजर डालेंगे उनकी जीवनी पर। अमीन सयानी के बचपन से लेकर उनके रेडियो में बने रहने के सफर तक।

    रेडियो के सबसे फेमस अनाउंसर थे अमीन सयानी

    अमीन सयानी का 91 की उम्र में निधन हुआ है। उनका जन्म साहित्य की दुनिया से जुड़े परिवार में हुआ था। अमीन सयानी की मां 'रहबर' नामक समाचार पत्र निकालती थीं। भाई हामिद सयानी भी रेडियो अनाउंसर थे। भाई ने ही अमीन का ऑल इंडिया रेडियो, बॉम्बे से परिचय कराया था। यहां उन्होंने करीब 10 वर्षों तक काम किया। 1952 में अमीन रेडियो सीलोन से जुड़े। 

    'बिनाका गीतमाला' ने तोड़े थे सफलता के सारे रिकॉर्ड

    अमीन ने रेडियो सिलोन और फिर विविध भारती में 42 वर्षों तक काम किया। वह रेडियो के सबसे फेमस और बुजुर्ग अनाउंसर थे। उनके कार्यक्रम 'बिनाका गीतमाला' ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। यह भारतीय फिल्म संगीत का सबसे पहला संगीत काउंट डाउन शो था। लोकप्रिय फिल्मी गीतों पर आधारित यह शो जब शुरू हुआ, तब लोगों में कम समय में इसकी पॉपुलैरिटी बन गई। लोग हर हफ्ते इसे सुनने के लिए बेकरार रहा करते थे।

    खबरें और भी

    'बिनाका गीतमाला' का पहला शो 1952 में शुरू हुआ था। मधुर गीतों और अमीन सयानी के मनमोहक अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया। शो की सक्सेस ने एक रेडियो वादक के रूप में अमीन को घर-घर में पहचान दिलाई थी। 

    अमीन सयानी के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज

    अमीन सयानी के नाम पर 54,000 से ज्यादा रेडियो कार्यक्रम प्रोड्यूस/कम्पोज/वॉयसओवर करने का रिकॉर्ड दर्ज है। लगभग 19,000 जिंगल्स के लिए आवाज देने के लिए भी अमीन का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है।  

    फिल्मों में भी किया काम

    रेडियो से अमीन सयानी का लगाव इतना था कि फिल्मों में भी उन्होंने इसके इर्दगिर्द की भूमिका ही निभाई। उन्होंने 'भूत बंगला', 'तीन देवियां', 'कत्ल' जैसी फिल्मों में अनाउंसर के तौर पर काम किया है। रेडियो पर सितारों पर आधारित 'एस कुमार्स का फिल्मी मुकदमा' भी काफी लोकप्रिय शो था। 

    यह भी पढ़ें: कभी Ameen Sayani के पास ऑडिशन देने आए थे अमिताभ बच्चन, इस वजह से हुए थे रिजेक्ट? पढ़ें पूरा किस्सा