विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कभी Ameen Sayani के पास ऑडिशन देने आए थे अमिताभ बच्चन, इस वजह से हुए थे रिजेक्ट? पढ़ें पूरा किस्सा

Published: Wed, 21 Feb 2024 01:31 PM (IST)

Ameen Sayani Death ऑल इंडिया रेडियो की दुनिया में मशहूर नाम रहे अमीन सयानी ने अपने चाहने वालों को अलविदा ...और पढ़ें

अमीन सयानी के साथ अमिताभ बच्चन. फोटो क्रेडिट- फिल्म हिस्ट्री पिक्स
अमीन सयानी के साथ अमिताभ बच्चन. फोटो क्रेडिट- फिल्म हिस्ट्री पिक्स

HighLights

  1. मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का निधन
  2. अमिताभ बच्चन के साथ मशहूर है अमीन सयानी का एक किस्सा
  3. रेडियो में ऑडिशन देने अमीन सयानी के पास आए थे अमिताभ बच्चन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ameen Sayani Death: रेडियो की दुनिया में आवाज के 'फनकार' कहे जाने वाले अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। 91 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अपनी मनमोहक आवाज के साथ प्रोग्राम की शुरुआत करने वाले अमीन सयानी का निधन एक युग के अंत के बराबर माना जा रहा है। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपने पीछे कई किस्से और कहानियां छोड़ गए हैं, कुछ सुनी, तो कुछ अनसुनी। 

अमिताभ बच्चन के साथ मशहूर है अमीन सयानी का ये किस्सा

इन्हीं किस्सों की पोटलियों में से एक किस्सा है अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ। बिग बी आज 'सदी के महानायक' के रूप में फेमस हैं। उनके बारे में यह बात सभी जानते हैं कि वह 'एक्सीडेंटल एक्टर' हैं। अमिताभ बच्चन रेडियो ब्रॉडकास्टर से करियर की शुरुआत करना चाहते थे, लेकिन यहां बात न बनने के बाद उन्होंने एक्टिंग की राह चुनी।

अमिताभ ने कई इंटरव्यू में बताया है कि करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने रेडियो में इंटरव्यू देना चाहा था, लेकिन अमीन ने उनका ऑडिशन लेने से इंकार कर दिया था। अमिताभ के मुताबिक अगर अमीन उनका ऑडिशन ले लेते, तो आज वह भी मशहूर ब्रॉडकास्टर हो सकते थे। बिग बी का यह स्टेटमेंट काफी वायरल हुआ था और इसी के साथ वायरल हो गया ये किस्सा भी। हालांकि, यह एक तरफा सच है। पूरी कहानी अमीन सयानी ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में बताई थी। 

ये है कहानी का दूसरा पहलू

अमीन सयानी ने बताया था कि जब अमिताभ बच्चन ने इस बात का खुलासा किया, तो वह भी हैरान हो गए थे कि ऐसा कब हुआ। अमीन ने कहा था- मैं 'आनंद' फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस और आवाज से काफी प्रभावित था। मैंने तय किया कि उनकी फिल्म को प्रमोट करूं। लेकिन फिर खुद को याद दिलाया कि इतना स्टूपिड बनने की जरूरत नहीं है। ये आदमी वैसे भी हिट होगा। उन दिनों में अमिताभ बच्चन, जया भादुरी को डेट किया करते थे। 

अमीन ने बताया था कि एक बार गुलजार साहब के साथ अमिताभ और जया ऋषिकेश में उनके साथ प्रोग्राम रिकॉर्ड करने आए थे। इसके 15 साल बाद जब अमिताभ बच्चन को रेडियो और टेलीविजन एडवर्टाइजिंग प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन (RAPA) अवॉर्ड शो में बतौर चीफ गेस्ट आमंत्रित किया गया था, तब अपनी स्पीच में उन्होंने रेडियो में ऑडिशन देने और वहां से रिजेक्ट होने की बात बताई थी। 

'मेरे क्लाइंट्स उनके पास होते'

अमीन ने बताया - इस अवॉर्ड शो के बाद मैंने अपनी पत्नी रमा (जो कि रेडियो सीलोन में ही काम करती थीं) से बात की और पूछा कि अमिताभ किसकी बात कर रहे थे। तब सिर्फ हमारी ही कंपनी हुआ थी और मुझे याद नहीं कि मैं अमिताभ से कब मिला। उन्होंने बताया कि एक आदमी था, जो मुझसे मिलने आया था। तब मुझे याद आया कि सेक्रेटरी ने मुझे बताया है कि एक आदमी आया है, जो अपना नाम अमिताभ बच्चन बता रहा है। तब मैंने उनसे कहा कि अपॉइंटमेंट लेकर आएं। जब वह दूसरी बार आए, तब भी बिना अपॉइंटमेंट के थे। मैंने ये कहकर माफी मांगी थी कि मेरे पास वक्त नहीं है। 

अमीन ने कहा कि जो भी हुआ, अच्छा ही हुआ। मुझे अमिताभ की आवाज पसंद थी। अगर मैंने उन्हें सिलेक्ट कर लिया होता और काम दिया होता, तो मेरे क्लाइंट्स उनके पास जाते और मैं सड़क पर आ जाता। फिर दुनिया को भी 'सदी का महानायक' नहीं मिल पाता।

यह भी पढ़ें: Ameen Sayani Death: खामोश हो गई 'गीतमाला' की मनमोहक आवाज, जानें कौन थे रेडियो की दुनिया के 'सरताज' अमीन सयानी? 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।