यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Anant-Radhika Pre Wedding: जामनगर में ही क्यों हो रहे हैं अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शंस?
Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding 1 मार्च से 3 मार्च तक अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग फंक ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) इस साल जुलाई में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, लेकिन इससे पहले इस होने वाले दूल्हा-दुल्हन के लिए अंबानी परिवार ने ग्रैंड प्री-वेडिंग फंक्शन का आयोजन किया है।
जो 1 मार्च से 3 मार्च तक जामनगर में होने जा रहे है। पिछले दो दिनों से गुजरात का जामनगर देसी और विदेशी सितारों से चहक रहा है। ऐसे में कई लोगों के मन में अंबानी परिवार को लेकर एक ही सवाल है कि मुंबई छोड़कर आखिर क्यों गुजरात के जामनगर में अनंत और राधिका के फंक्शन हो रहे हैं। ऐसा क्या खास है जामनगर में जहां प्री-वेडिंग का आयोजन किया गया है। तो चलिए हम आपको इसके पीछे की कहानी बताते हैं, जिसका खुलासा खुद अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने किया है।
यह भी पढ़ें- Anant Ambani Radhika Merchant: रोका से गोल धना तक, यहां देखें अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की रिलेशनशिप टाइमलाइन
जानें क्यों जामनगर में हो रहे हैं फंक्शन ?
कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत गुजरात के जामनगर में हो चुकी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनंत अंबानी ने अपने वेडिंग फंक्शन के जामनगर में होने का खुलासा किया है, उन्होंने बताया कि उनकी दादी का जन्म जामनगर में हुआ था।

इसके अलावा उनके दादा धीरू भाई अंबानी और उनके पिता मुकेश अंबानी ने भी अपने बिजनेस की शुरुआत यहीं से की थी। ऐसे में उन्हें इस जगह से बेहद लगाव है, जिसके चलते शादी के फंक्शन यहां हो रहे हैं।
खबरें और भी
शामिल हुए ये गेस्ट
इस फंक्शन में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan), अमिताभ बच्चन, जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) सहित कुछ इंटरनेशनल हस्तियां गुरुवार को जामनगर पहुंची। इस लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट फाउंडर बिल गेट्स, ब्लैक रॉक के सीईओ लैरी फिंक, फेसबुक मेटा सीईओ मार्क जुकेरबर्ग, डिज्नी सीईओ बॉब आइगर, हॉलीवुड सिंगर रिहाना सहित कई पर्सनालिटीज शामिल है।

बीते साल हुई थी सगाई
अनंत और राधिका की सगाई साल 2023 के जनवरी में हुई थी। ये सगाई एंटीलिया हाउस में गोल धना और चुनरी की रस्म साथ हुई थी। हालांकि, सगाई से पहले साल 2022 में दोनों का रोका हुआ था। बता दें, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को मुंबई में होगी।