Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस वजह से Koffee With Karan में सलवार सूट पहनकर पहुंची थीं Esha Deol, पापा धर्मेंद्र से जुड़ा है किस्सा

    Updated: Tue, 28 May 2024 04:33 PM (IST)

    एशा देओल की पर्सनल लाइफ इस साल काफी चर्चा में रही। एक्ट्रेस की 12 साल पुरानी शादी हमेशा के लिए टूट गई । बता दें एक्ट्रेस ने साल 2002 में फिल्म कोई मेर ...और पढ़ें

    Esha deol Koffee With Karan 1 (Photo Instagram)
    Esha deol Koffee With Karan 1 (Photo Instagram)

    HighLights

    1. साल 2005 में एशा देओल पहुंची थी कॉफी विद करण
    2. शो में सूट सलवार पहनकर गई थी एक्ट्रेस
    3. देसी अवतार में देख करण जौहर के उड़ गए थे होश

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री एशा देओल ने साल 2002 में फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से बॉलीवुड डेब्यू किया था, लेकिन अभिनेत्री ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आईं। भरत तख्तानी संग शादी के बाद फिल्मी पर्दे से पूरी तरह से गायब हो गई थीं। अब एशा दूसरी पारी शुरू करने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने हमेशा अपनी कामयाबी का श्रेय अपने पेरेंट्स को दिया है। 

    वह कई इंटरव्यू में खुलासा कर चुकी हैं कि आज जो कुछ भी हैं, सब पापा  धर्मेंद्र और मां हेमा मालिनी की वजह से हैं। इन सबके बीच एक्ट्रेस ने पापा धर्मेंद्र संग एक किस्सा भी साझा किया है, जिसे शायद ही कोई कभी भूल पाए।

    जब सूट पहन करण के शो में पहुंची थी एशा

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, एशा देओल को कॉफी विद करण के पुराने एपिसोड के बारे में याद दिलाया गया। तो उन्होंने कहा कि उनको बहुत कुछ तो याद नहीं है, लेकिन इतना याद है कि वह इंटरव्यू बहुत मजेदार था और सबसे बड़ी बात जो यह है कि मैं उस दौरान सलवार-सूट पहनकर गई थी।

    एशा कहती हैं कि मुझे देखने के बाद करण जौहर हैरान थे। उनका मुंह खुला रह गया था। तब मैंने जवाब दिया था कि शायद डैड देखेंगे तो बेहतर है कि अच्छी तरीके से कपड़े पहनकर आऊं। इसीलिए मैंने फैशन डिजाइनर रॉकी को बोलकर अपने लिए सूट डिजाइन करवाया था।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- स्टार किड्स की वजह से अमीषा पटेल से छीने गए थे रोल, 'गदर 2' एक्ट्रेस को अब एशा देओल ने दिया मुंहतोड़ जवाब

    शाहिद के साथ शो में पहुंची थीं एशा

    बता दें, करण जौहर का टॉक शो कई सालों तक टीवी पर आने के बाद 2022 से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रहा है। अब तक कॉफी विद करण के 8 सीजन आ चुके हैं। एशा देओल साल 2005 में इस शो के पहले सीजन का हिस्सा बनी थीं। उन्होंने एक्टर शाहिद कपूर के साथ शो में भाग लिया था।

    एशा देओल की पर्सनल लाइफ

    एशा देओल की पर्सनल लाइफ इस साल काफी चर्चा में रही। अभिनेत्री ने अपनी 12 साल पुरानी शादी को खत्म कर दिया। वह भरत तख्तानी से अलग हो चुकी हैं। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी और उनकी दो बेटियां हैं। एशा आखिरी बार 2022 में वेब सीरीज रुद्र में नजर आई थीं।

    यह भी पढ़ें- Yuva को 20 साल पूरे, अजय देवगन और सूर्या संग Esha Deol ने शेयर किया सेट का मजेदार किस्सा