यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पाकिस्तान में जन्मे हरिकृष्ण गोस्वामी से कैसे बने 'भारत' के Manoj Kumar? 3 सुपरस्टार्स ने दिखाया सिनेमा का रास्ता
सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार (Manoj Kumar) का असली नाम हरिकृष्ण गोस्वामी था। वह 68 साल पहले फिल्मों में आए थे। मगर क्या आपको पता है कि आखिर ...और पढ़ें

HighLights
- मनोज कुमार की पहली फिल्म थी फैशन
- मनोज का असली नाम था हरिकृष्ण गोस्वामी
- मनोज कुमार को कहा जाता था भारत कुमार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 24 जुलाई 1937 को जन्मे मनोज कुमार आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा निभाए गए किरदार हमेशा याद रहेंगे। फिल्मों में अपनी उम्दा परफॉर्मेंस से उन्होंने सिनेमा में जो छाप छोड़ी है, वो शायद ही कभी मिटाया जा सके। मगर क्या आपको पता है कि सिनेमा में 'क्रांति' लाने वाले मनोज कुमार ने आखिर क्यों अभिनय में अपना हाथ आजमाया?
मनोज कुमार के नाम से मशहूर हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी का जन्म पाकिस्तान के एबटाबाद में हुआ था। जब देश का बंटवारा हुआ तो वह अपने परिवार के साथ दिल्ली आ गए। दिल्ली में ही उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई की। बचपन से ही उन्हें फिल्मों का बहुत शौक था। वह अभिनेता बनना चाहते थे लेकिन उन्होंने फिल्मों में आने से पहले हिंदू कॉलेज से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री ली और फिर छोटी सी उम्र में अभिनेता बनने मायानगरी मुंबई आ गए।
किन सितारों से प्रेरित थे मनोज कुमार?
मनोज कुमार को मुंबई और फिल्म इंडस्ट्री तक खींच लाने में तीन सितारों का बहुत बड़ा हाथ था जो दिलीप कुमार (Dilip Kumar), अशोक कुमार (Ashok Kumar) और कामिनी कौशल (Kamini Kaushal) थे। अभिनेता इन दिनों सुपरस्टार्स से इतने प्रभावित थे कि उनकी तरह फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने के लिए बॉलीवुड में आ गए। किस्मत ऐसी चमकी की कि उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर अशोक कुमार और दिलीप कुमार जैसी सफलता हासिल की।
यह भी पढ़ें- जब Shah Rukh Khan की इस हरकत से आगबबूला हो गए थे Manoj Kumar, एक्टर पर ठोक दिया था 100 करोड़ का मानहानि का दावा
Photo Credit - X
मनोज कुमार ने क्यों बदला अपना नाम?
जैसा कि आपको मालूम हो कि मनोज का असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी था। क्या आपको पता है कि उन्होंने अपना नाम क्यों बदला? अभिनेता के हरिकृष्ण गोस्वामी से मनोज कुमार बनने का सबसे बड़ा कारण दिलीप कुमार थे। जी हां, उन्होंने जब दिलीप कुमार की फिल्म शबनम (1949) देखी तो वह उनसे इतने प्रभावित हुए कि उन्होने दिलीप के स्क्रीन नाम मनोज कुमार को अपना बना लिया और वह इसी नाम से जाने-पहचाने जाने लगे। बाद में जब वह फिल्मों में छाए तब उन्हें देशभक्ति वाली फिल्मों लिए 'भारत कुमार' कहा जाने लगा था।
खबरें और भी
Photo Credit - X
फेवरेट हीरो के साथ किया काम
कई सितारों का अपने फेवरेट हीरो के साथ काम करने का ख्वाब, ख्वाब ही रह जाता है लेकिन मनोज कुमार के साथ ऐसा नहीं था। मनोज कुमार को अपने फेवरेट हीरो दिलीप कुमार के साथ फिल्म क्रांति (1981) में साथ काम किया था। फिल्म में दोनों लीड रोल में नजर आए थे।