'मैं उन्हें छोटा...' Rajpal Yadav तमाम सितारों से मदद मिलने के बावजूद क्यों नहीं ले रहे उनका नाम? बताई सच्चाई
Rajpal Yadav Debt Case: चेक बाउंस केस में राजपाल यादव की सलमान खान और अजय देवगन जैसे सितारों ने मदद की। एक्टर को अंतरिम जमानत भी मिल चुकी है। लेकिन बा ...और पढ़ें
-1771594407881_m.webp)
राजपाल यादव को सेलेब्स से मिली मदद (फोटो-इंस्टाग्राम)
HighLights
5 फरवरी को किया था सेरेंडर
चेक बाउंस केस में जेल गए थे एक्टर
क्यों नहीं ले रहे सलमान-अजय का नाम?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजपाल यादव (Rajpal Yadav) 9 करोड़ के चेक बाउंस केस की वजह से पिछले दिनों तिहाड़ जेल में थे। एक्टर ने 5 फरवरी को सरेंडर किया था। हालांकि 17 फरवरी को जेल से रिहा हो गए। इस दौरान उन्हें उनकी भतीजी की शादी अटेंड करते हुए देखा गया जिसके कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे।
क्यों इस बारे में नहीं कर रहे बात?
एक्टर जब जेल में थे तब कई सारी खबरें आईं कि सोनू सूद (Sonu Sood), सलमान खान (Salman Khan), अजय देवगन (Ajay Devgn), गुरु रंधावा, मीका सिंह जैसे कई सेलिब्रिटीज ने उन्हें मदद ऑफर की है जबकि कुछ ने उन्हें फिल्म भी ऑफर की है। हालांकि राजपाल को जेल से आए हुए 3 दिन बीत गए हैं लेकिन उन्होंने अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की है और ना ही इस बारे में बात कर रहे हैं।
-1771594935471.jpg)
यह भी पढ़ें- जेल से छूटते ही Rajpal Yadav ने किया गजब 'धोतीफाड़' डांस, भतीजी की शादी में कमर लचकाकर खूब लगाए ठुमके
सभी लोगों को कहा था धन्यवाद
अब सवाल ये उठता है कि अगर उन तक इतनी मदद बढ़ाई गई है तो वो पहुंची भी या नहीं और राजपाल इस बारे में बात करने से क्यों बच रहे हैं? जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने सिर्फ एक धन्यवाद का पोस्ट किया था।
-1771594954882.jpg)
एक्टर ने क्या बताई इसकी वजह?
इस मामले में राजपाल यादव ने एनडीटीवी से बातचीत की। एक्टर ने कहा, "मेरे अंगूठए से इंक सूखी भी नहीं है कि मुझे रिहाई के 24 घंटे के भीतर यहां (शाहजहांपुर) अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने आना पड़ा। मुझे अपने लोगों को आमंत्रित करने का भी अवसर नहीं मिला। जिन लोगों ने मेरी मदद की है और जिनके नाम लिए जा रहे हैं वे आज से मेरे साथ नहीं हैं। वे सिनेमा जगत में जब मेरी जर्नी की शुरुआत हुई थी तब ही से मेरा समर्थन करते आए हैं और हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं। मैं केवल 'धन्यवाद' कहकर उन्हें छोटा महसूस नहीं कराना चाहता, क्योंकि 'धन्यवाद' कहना बहुत छोटा सा काम है।"
तमाम उतार-चढ़ावों के बावजूद राजपाल यादव की प्रोफेशनल जर्नी जारी है। उन्हें आखिरी बार 'बेबी जॉन' और 'इंटरोगेशन' में देखा गया था, और अब वे अक्षय कुमार के साथ हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आएंगे, जो 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें- कौन हैं माधव गोपाल अग्रवाल जिनकी वजह से जेल गए थे Rajpal Yadav, कहा- 'मैं उनके घर जाकर बच्चों की तरह रोया...'