Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Barbie और Oppenheimer पर टिका हॉलीवुड का भविष्य, क्या फिल्म इंडस्ट्री को घाटे से उबार पाएंगी यह फिल्में?

    By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
    Updated: Fri, 21 Jul 2023 01:49 PM (IST)

    Hollywood film industry strike हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री काफी समय से घाटे में चल रही है। राइटर्स के बाद अब एक्टर्स भी हड़ताल में शामिल हो गए हैं। फिल्म ...और पढ़ें

    Hollywood industry in loss due to writers and actors strike. Photo- Twitter
    Hollywood industry in loss due to writers and actors strike. Photo- Twitter

    HighLights

    1. हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर है हड़ताल का संकट।
    2. राइटर्स से लेकर बड़े अभिनेता भी है हड़ताल का हिस्सा।
    3. क्या ओपनहाइमर और बार्बी की रिलीज बचा पाएगी हॉलीवुड को?

     नई दिल्ली, जेएनएन। Hollywood film industry in loss बार्बी और ओपनहाइमर, दोनों फिल्में 21 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं। इन फिल्मों से फैन्स को खूब सारी उम्मीदे हैं। दोनों फिल्मों की एडवांस टिकट्स भी खूब बिकी हैं। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि फैन्स से ज्यादा इन दोनों फिल्मों पर हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की आस टिकी है। दरअसल, हॉलीवुड में काम करने वाले हजारों लेखक, कैमरामैन और एक्टर्स हड़ताल पर हैं।

    इसे हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में 63 सालों की सबसे बड़ी हड़ताल माना जा रहा है। इस हड़ताल के कारण बीते तीन महीनों में बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में औंधे मुंह गिरी हैं। राइटर्स और एक्टर्स के हड़ताल पर जाने से कई फिल्मों की मेकिंग भी अटक गई है। हड़ताल करने वालों ने बार्बी और ओपनहाइमर की रिलीज का विरोध भी किया है।

    ओपनहाइमर और बार्बी थिएटर्स की रौनक लौटा पाएंगी?

    कोरोना काल के दौरान से ही हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री घाटे में चल रही है। महामारी के दौरान एक बड़ा दर्शक वर्ग ओटीटी पर शिफ्ट हो गया, जिसने थिएटर जाना ही बंद कर दिया। ऐसे में जब महामारी के बादल छंटे तो मेकर्स को लगा कि अब इंडस्ट्री फिर से कमाई की राह पर चली जाएगी। लेकिन हड़ताल के चलते ऐसा नहीं हुआ।

    ऐसे में अब इंडस्ट्री की उम्मीद ऑस्कर विजेता क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपनहाइमर' और ग्रेटा गेरविग की 'बार्बी' से बची है। इंडस्ट्री के दिग्गजों को लगता है कि ये दोनों फिल्में दर्शकों को थिएटर्स तक खींच लाएंगी।

    इस साल भी बॉक्स ऑफिस घाटे में

    इस साल 'सुपर मारियो ब्रदर्स', 'गार्जियंस ऑफ़ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3', और 'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' की कमाई ही 25 मिलियन डॉलर से अधिक हो पाई है। कोरोना महामारी से पहले साल।2019 में बॉक्स ऑफिस की $1.23 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया था। लेकिन इस साल इसमें 23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

    खबरें और भी

    हड़ताल क्यों और किसके खिलाफ?

    हड़ताल की शुरुआत मई में राइटर्स ने की थी। उनका कहना है कि एआई के आने के बाद उनकी नौकरियां जाने लगीं। इनमें राइटर्स के अलावा फोटोग्राफर्स और वीडियो मेकर्स भी हैं। उनका तर्क है कि एआई और चैट जीपीटी जैसी टेक्नोलॉजी के चलते हमारी नौकरी पर तलवार लटक रही है। ये लोग जॉब सेक्युरिटी और तनख्वाह बढाने की मांग कर रहे हैं। एक्टर्स भी इक्वल पे यानी समान तनख्वाह की मांग कर रहे हैं। 

    #HollywoodStrike Day 1 :

    Actors hit the streets both in LA and NYC, picketing in-front of Hollywood Studios and Major streamers offices.. pic.twitter.com/Bt6soWpdUY

    इस हड़ताल को स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड का समर्थन भी हासिल है, यह 1 लाख 60 हजार कलाकारों का प्रतिनिधित्व करती है। यह हड़ताल बड़े प्रोडक्शन स्टूडियोज जैसे डिज्नी, यूनिवर्सल स्टूडियोज, पैरामाउंड स्टूडियोज़ के खिलाफ है। साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे नेटफ्लिक्स, अमेजन आदि के खिलाफ भी है।