Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra के भाई के किसी फंक्शन में क्यों नजर नहीं आईं बहन परिणीति, क्या शादी में पति संग होंगी शामिल?

    Updated: Thu, 06 Feb 2025 02:38 PM (GMT+05:30)

    प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने के लिए काम से ब्रेक लेकर आई हैं। सिद्धार्थ की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन म ...और पढ़ें

    भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में क्या शामिल होंगी परिणीति (Phot Credit- Instagram)
    भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में क्या शामिल होंगी परिणीति (Phot Credit- Instagram)

    HighLights

    1. सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं
    2. भाई की शादी के लिए प्रियंका चोपड़ा काम से ब्रेकर लेकर मुंबई आई हुई हैं
    3. क्या सिद्धार्थ की शादी में शामिल होंगी परिणीति चोपड़ा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के भाई सिद्धार्थ की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। चोपड़ा खानदान में खुशियों का माहौल देखने को मिल रहा है। हल्दी सेरेमनी से लेकर मेहंदी फंक्शन की कुछ फोटोज और वीडियो सामने आई। प्रियंका की फैमिली के सभी सदस्य जरूर नजर आए, लेकिन फैंस को इस घराने की एक मशहूर एक्ट्रेस और सिद्धार्थ की कजिन सिस्टर की कमी जरूर खली।

    हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को सिद्धार्थ की शादी के किसी फंक्शन में नहीं देखा गया। प्री वेडिंग रस्मों में शामिल न होने की वजह से कई तरह की अटकलें लगातार लगाई जा रही हैं। इस बीच यह साफ हो गया है कि एक्ट्रेस अपने चचेरे भाई कि शादी में शामिल होंगी या नहीं।

    क्या प्रियंका से नाराज हैं परिणीति?

    परिणीति चोपड़ा ने सितंबर 2023 में आम आदमी पार्टी के सांसद और नेता राघव चड्ढा से शादी की। उस समय उनकी बहन प्रियंका शादी में शामिल नहीं हुई थीं। इसके बाद खबरें सामने आई कि परिणीति अपनी बहन प्रियंका से नाराज हैं। दरअसल, इस दावे के पीछे एक वजह यह भी है कि प्रियंका भारत में आने के बाद एक बार भी उनसे मुलाकात नहीं की।

    ये भी पढ़ें- भाई की शादी में शाह रुख खान के गाने पर ठुमके लगाती नजर आईं Priyanka Chopra, हल्दी फंक्शन का वीडियो आया सामने

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    क्या शादी अटेंड करेंगी परिणीति?

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि परिणीति चोपड़ा परिवार की इतनी बड़ी वेडिंग को मिस नहीं करेंगी। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस साथ 7 फरवरी को शादी में नजर आएंगी। वहीं, माना जा रहा है कि शादी में राघव चड्ढा भी शामिल हो सकते हैं।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक्ट्रेस फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। शायद इस वजह से ही वह अपने भाई की शादी के किसी फंक्शन में शामिल नहीं हुई हैं।

    सिद्धार्थ की दुल्हन कौन हैं?

    प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा गर्लफ्रेंड नीलम उपाध्याय से शादी कर रहे हैं। बीते साल उन्होंने सगाई की। प्रियंका भी इश खुशी का हिस्सा बनने के लिए काम से ब्रेक लेकर मुंबई पहुंची हैं। हाल ही में उनके घर में हुई माता की चौकी, हल्दी जैसी सभी रस्मों में एक्ट्रेस अपनी मां मधु चोपड़ा और परिवार के साथ नजर आईं।

    ये भी पढ़ें- भाई Siddharth के मेहंदी फंक्शन में Priyanka Chopra ने अपने लुक से उड़ाए होश, देसी आउटफिट में नजर आए सास-ससुर