Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    4000 करोड़ी Ramayana में नहीं दिखेगा माता सीता का इतना बड़ा सीन, रणबीर की फिल्म में राम-रावण युद्ध की नई गाथा?

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 01:16 PM (IST)

    निर्देशक नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में कई खास दृश्य होंगे, लेकिन फिल्म के एक महत्त्वपूर्ण सीन पर संश ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में अबतक कई सबसे बड़ी फिल्म का एलान हो चुका है और वो फिल्म इस साल रिलीज भी होने जा रही है। हम बात कर रहे हैं फिल्म रामायण की। जी हां, नमित मल्होत्रा की 'रामायण' (Ramayana) में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं और फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं नितेश तिवारी।

    हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर आया तो इसे खूब पसंद किया गया है। अब फिल्म की कहानी में नया क्या होगा, इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है और इसके साथ ही एक नया सवाल भी खड़ा हुआ है।

    क्या रामायण में नहीं होगा वो खास सीन?

    रामायण के फर्स्ट लुक टीजर (Ramayana Teaser) में रणबीर कपूर की झलक दिखाई गई है। रणबीर के लुक को खूब पसंद भी किया जा रहा है। इसी बीच अब एक सवाल आया कि क्या रामायण में लक्ष्मण रेखा वाला वह सीन दिखेगा?

    WhatsApp Image 2026-04-02 at 9.50.16 AM

    अब आपके मन में सवाल यह भी होगा कि रामायण फिल्म है तो जाहिर कि इसमें माता सीता के हरण से पहले लक्ष्मण द्वारा बनाई गई लक्ष्मण रेखा का वो खास वाक्या तो फिल्म को हिस्सा जरूर ही होगा, लेकिन इस पर संशय बना हुआ है।

    खबरें और भी

    दरअसल 'रामायण' को लेकर कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की यह फिल्म असल में वाल्मीकि रामायण से भी प्रेरित है और फिल्म में दूसरे ग्रंथों का भी जिक्र होगा। हालांकि वाल्मीकि रामायण में कहीं भी लक्ष्मण रेखा का उल्लेख नहीं है।

     

    यह भी पढ़ें- रणबीर की Ramayana में इंद्र बनेंगे अमिताभ बच्चन के दामाद? 'रावण' के साथ होगा घमासान युद्ध

    Gemini_Generated_Image_jroqdujroqdujroq

    (Image Source: AI)

    वाल्मीकि रामायण के अनुसार: जब माता सीता ने मारीच (स्वर्ण मृग) की आवाज सुनी, तो उन्होंने लक्ष्मण को भगवान राम की सहायता के लिए भेजा। लक्ष्मण जी सीता माता को कुटिया में अकेला छोड़कर गए थे, लेकिन उन्होंने बाहर कोई रेखा नहीं खींची थी। हालांकि इसको लेकर समय-समय पर बहस भी होती रही है कि क्या वाकई में लक्ष्मण ने रेखा खींची थी या नहीं।

    रामचरितमानस (तुलसीदास): वहीं तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस में इसका जिक्र है, लेकिन सीधे तौर पर यहां भी नहीं है। रामचरितमानस में लंका कांड के दौरान मंदोदरी और रावण के संवाद में लक्ष्मण जी द्वारा खींची गई रेखा का जिक्र आता है, जो माता सीता की रक्षा के लिए उन्होंने बनाई थी।

    Gemini_Generated_Image_p2hmqyp2hmqyp2hm

    (Image Source: AI)

    कई ग्रंथों से मिलकर बनी है रणबीर की 'रामायण'

    बताया जा रहा है कि 4000 करोड़ के बजट में रणबीर कपूर की रामायण एक बड़े स्कैल पर बनी है। रामायण के बारे में हम सबने पढ़ा है और जाना है।

    अबतक कई बार पर्दे पर रामायण पेश भी हुई है। हालांकि नितेश तिवारी की रामायण को लेकर कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि इस बार यह फिल्म वाल्मीकि रामायण के साथ साथ उसके बाद के संस्करणों और कई ग्रंथों से मिलकर बनी होगी। फिल्म में बहुत कुछ नया दिखने की उम्मीद है।

    Ramm

    आपको बता दें कि, अगर फिल्म में लक्ष्मण रेखा का वो खास दृश्य नहीं दिखाया जाता है तो यह उतना ही प्रभावशाली होगा जैसा इसे वाल्मीकि रामायण में बताया गया है, जहां रावण भिक्षु बनकर आता है और माता सीता कुटिया की दहलीज पार कर उसे भिक्षा देने बाहर आती हैं और आदर सत्कार करती हैं।

    Rammm

    हालांकि लक्ष्मण रेखा वाला सीन फिल्म में होगा या नहीं, इस पर भी फिलहाल मेकर्स ने कुछ नहीं कहा है। वहीं रणबीर कपूर की रामायण की बात करें तो फिल्म दो भागों में आएगी और फिल्म का फर्स्ट पार्ट इसी साल दीवाली 2026 पर रिलीज होगा। नमित मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म में रणबीर के अलावा साई पल्लवी, यश, सनी देओल, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह समेत कई स्टार्स नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें- AI से बना Ramayana का अयोध्या सीन? रणबीर कपूर के वायरल एंट्री शॉट पर को-एक्टर ने तोड़ी चुप्पी