Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AI से बना Ramayana का अयोध्या सीन? रणबीर कपूर के वायरल एंट्री शॉट पर को-एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 11:59 AM (GMT+05:30)

    रणबीर कपूर की रामायण (Ramayana) में रणबीर कपूर के अयोध्या सीन को कई लोग AI बेस्ड बता रहे थे। अब फिल्म के को-एक्टर ने इसका सच बताया है। ...और पढ़ें

    रामायण के अयोध्या सीन को AI बताने पर एक्टर का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    रामायण के अयोध्या सीन को AI बताने पर एक्टर का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामायण (Ramayana) का टीजर जब से रिलीज हुआ है, तभी से यह फिल्म सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर डिबेट शुरू हो गया है। कोई फिल्म के VFX पर नाराजगी जाहिर कर रहा है तो कोई रामायण के अयोध्या सीन को AI मेड बता रहा है।

    दरअसल, नितेश तिवारी निर्मित रामायण में रणबीर कपूर का एक एंट्री सीन दिखाया गया था जिसमें एक्टर का बैक शॉट लिया गया था। टीजर में दिखाया गया था कि रणबीर जब अयोध्या आते हैं तो उन पल फूलों की बारिश होती है। इस दौरान वह राजा के गेटअप में दिखे।

    क्या रामायण का अयोध्या सीन बना है AI से?

    जब सोशल मीडिया पर रामायण का टीजर आया तो रणबीर कपूर का अयोध्या सीन को देख लोगों ने इसे AI मेड बताया। सोशल मीडिया पर डिस्कशन होने लगी कि इस सीन को एआई से बनाया गया है। एक ने कहा, "बहुत से लोग कह रहे हैं कि यह AI नहीं है। ठीक है, तो इसे समझाओ: बच्चे के बगल में जो नीली पगड़ी वाला आदमी है, अलग-अलग शॉट्स में उसकी पगड़ी का रंग बदलकर बैंगनी हो जाता है।"

     

    रामायण के एक्टर ने बताया सच

    अब वह नीली पगड़ी वाले एक्टर ने रामायण के अयोध्या सीन को AI मेड बताने पर अपना रिएक्शन दिया है। नीली पगड़ी में दिख रहे एक्टर साकेत पटेल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि यह सीन असली है। उन्होंने खुद रणबीर के साथ यह सीन शूट किया था। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा, "मैं साकेत पटे। मैं एक एक्टर हूं और मुझ पर भरोसा करें, मैं एआई नहीं हूं।"

    यह भी पढ़ें- 'हां खराब VFX', Ramayana की आलोचना पर आया Hrithik Roshan का रिएक्शन, बोले- 'एक छोटी सी चूक भी...'

    खबरें और भी

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by BollyGup (@bollygupsip)

    एक्टर ने आगे कहा, "पता नहीं क्यों, लोगों को पूरा यकीन हो गया है कि मेरा कोई वजूद ही नहीं है। मैंने इस सीन की शूटिंग लगभग दो साल पहले की थी। असली भीड़ के साथ, असली सेट पर, मैं खुद असली था और मेरे सामने असली रणबीर कपूर थे। मजे की बात यह है कि 2026 में अगर कोई चीज बहुत ज्यादा अच्छी दिखती है तो लोग उसे फेक कह देते हैं।"

    यह भी पढ़ें- Ramayana के VFX डिबेट के बीच ऋतिक रोशन ने War 2 का किया बचाव? बताया कहा रह गई कमी