Allu Arjun की RaaKa में नजर आएंगे विल स्मिथ? निभाएंगे ये धांसू किरदार; फैंस एक्साइटेड
अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म 'राका' में हॉलीवुड स्टार के शामिल होने की खबरें हैं, जिससे फैंस में उत्साह बढ़ गया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और एटली (Atlee) की आने वाली फिल्म 'राका' (Raaka) को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। इसकी स्टारकास्ट को लेकर परत-दर-परत कई खुलासे हो रहे हैं। अब जानकारी मिली है कि एक बड़ा हॉलीवुड स्टार भी इसमें शामिल हो सकता है।
कहां पर होगी शूटिंग?
खबर है कि विल स्मिथ (Will Smith) इस प्रोजेक्ट में शामिल हो सकते हैं। उन्हें विलेन का रोल निभाने के लिए अप्रोच किया गया है। बताया जा रहा है कि वह अपने हिस्से की शूटिंग विदेश में करेंगे।
-1787157218883.webp)
मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विल स्मिथ जल्द ही एटली की साइंस-फिक्शन फिल्म 'राका' के अगले शूटिंग शेड्यूल के लिए जुड़ सकते हैं। सूत्र ने बताया, 'विल स्मिथ की तारीखों पर काम चल रहा है। उनके उपलब्ध होने के आधार पर ही विदेश में शूटिंग की जगह तय की जाएगी। उनके कॉस्ट्यूम फाइनल हो चुके हैं और क्रू में फिल्म के अगले हिस्से को लेकर काफी उत्साह है।'
डेट्स पर निर्भर करेगा पूरा शेड्यूल
रिपोर्ट के अनुसार, विदेश में शूटिंग का शेड्यूल सितंबर के बाद हो सकता है, जो इस बात पर निर्भर करेगा कि स्मिथ कब फ्री होते हैं। मेकर्स ने अभी तक फिल्म में हॉलीवुड एक्टर के शामिल होने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 'राका' में पहले से ही कई बड़े कलाकार शामिल हैं। दीपिका पादुकोण भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई हैं। स्मिथ के शामिल होने की खबर से फिल्म का इंटरनेशनल दायरा और बढ़ सकता है।

इससे पहले खबर थी कि शाह रुख भी इसका हिस्सा होंगे। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक मोहर नहीं लगी है। मिड-डे के अनुसार, शाह रुख खान इंटरनेशनल शेड्यूल में भी हिस्सा ले सकते हैं। वह अभी 'किंग' के आखिरी गाने पर काम कर रहे हैं और खबरों के मुताबिक, सितंबर के बाद 'राका' वाले हिस्से की शूटिंग हो सकती है।
