विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या सच में Allu Arjun की फिल्म राका में हैं Shah Rukh Khan? कैमियो को लेकर आया बड़ा अपडेट

Published: Thu, 06 Aug 2026 07:19 PM (IST)

बीते काफी समय से ये खबर सामने आ रही थी कि 'राका' में शाह रुख खान एक कैमियो करेंगे, लेकिन ...और पढ़ें

राका में नहीं होंगे शाह रुख खान / फोटो- Instagram

राका में नहीं होंगे शाह रुख खान / फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के 'किंग' शाह रुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'किंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन इस बीच खबरें थीं कि वे अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'राका' में नजर आएंगे और मूवी में उनका एक कैमियो होगा। अब किंग खान के 'राका' में कैमियो को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जो निश्चित तौर पर उनके चाहने वालों का दिल तोड़ देगी।

अल्लू अर्जुन संग नहीं दिखेंगे शाह रुख खान

बॉलीवुड हंगामा की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) अपकमिंग साइ-फाई फिल्म 'राका' का हिस्सा नहीं हैं और न ही मूवी में उनका कोई कैमियो है। इस रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि शाह रुख खान और निर्देशक एटली 'जवान' के बाद प्रोफेशनल तौर पर एक अच्छा रिश्ता शेयर करते हैं, लेकिन किंग खान को 'राका' में कैमियो के लिए कभी भी अप्रोच नहीं किया गया था।

इस फिल्म में अल्लू अर्जुन तो धमाकेदार एक्शन मोड़ में नजर आएंगे ही, लेकिन इसके अलावा दीपिका पादुकोण 'राका' में एक बिल्कुल अलग अंदाज में दिखने वाली हैं। वह भी फिल्म में दो-दो हाथ करती दिखाई देंगी। 

_ - 2026-08-06T191238.877

अलग-अलग किरदारों में दिखेंगे अल्लू अर्जुन?

शाह रुख खान और अल्लू अर्जुन भले ही 'राका' में स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए न दिखें, लेकिन 'पुष्पा 2' एक्टर अपनी आगामी फिल्म में कई किरदारों में नजर आ सकते हैं, जो ऑडियंस के लिए बड़ा सरप्राइज है। इस फिल्म में उनके अपोजिट पहली बार मुख्य भूमिका में दीपिका पादुकोण काम कर रही हैं। इसके अलावा रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी में मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, जिम सरभ और जाह्नवी कपूर सहित कई सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं।

vijay sethupati

कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि 'महाराजा' एक्टर विजय सेतुपति भी 'राका' का हिस्सा हैं, लेकिन मेकर्स की तरफ से अभी तक उनके नाम पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगाई गई है। इस फिल्म का म्यूजिक साई अभयंकर कंपोज कर रहे हैं। एक्शन से भरपूर इस साइ-फाई फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- 1000 करोड़ के बजट में बनी अल्लू अर्जुन की Raaka, फैंस को बड़ा सरप्राइज देंगे एटली?

यह भी पढ़ें- 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' के लिए एक्शन सीन्स शूट कर रहीं Deepika Padukone, सेट कर रहीं नया बेंचमार्क