यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
World Cup 2023: अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के कही दिल छू लेने वाली बात, शेयर की खूबसूरत फोटो
World Cup 2023 भारतीय क्रिकेट टीम ने सेमी फाइनल्स में न्यूजीलैंड को करारी हार देकर वर्ल्ड कप के फाइनल्स में अपनी जगह बनाई। बल्लेबाज विराट कोहली ने स ...और पढ़ें

HighLights
- अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के लिए लिखा खास मैसेज
- विराट के 50वें वनडे शतक के बाद खुशी से झूम उठीं अनुष्का शर्मा
- विराट कोहली को अनुष्का शर्मा ने बताया 'गॉड्स चाइल्ड'
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। World Cup 2023: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल्स देखने के लिए फैंस में बेताबी है। बीते दिन सेमी फाइनल्स में इंडिया ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल्स में अपनी जगह पक्की की।
एक तरफ जहां मोहम्मद शमी ने 7 विकेट चटके, तो वहीं विराट कोहली ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को ब्रेक करते हुए वनडे में अपना 50वां शतक पूरा किया। जिसके बाद सितारों ने उन्हें बधाई दी।
इस खास मौके पर विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक दिल छू लेने वाला मैसेज उनके लिए पोस्ट किया।
'तुम भगवान के सबसे प्यारे हो'- अनुष्का शर्मा
आपको बता दें कि न्यूजीलैंड बनाम भारत के सेमी फाइनल मैच में विराट कोहली ने जैसे ही शतक जड़ा था, अनुष्का शर्मा ने अपनी सीट से खड़े होकर उन पर फ्लाइंग किस की बरसात कर दी थी। अब हाल ही में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के लिए एक बेहद ही प्यारा पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: World Cup 2023: माधुरी दीक्षित ने खास मैसेज लिख टीम इंडिया को दी बधाई, शेयर की अनुष्का शर्मा संग तस्वीरें
उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जिसमें विराट कोहली ऊपर की तरफ देखते हुए भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं और उनके पीछे 50 ODI सेंचुरी लिखा हुआ है। अनुष्का शर्मा ने इस फोटो के साथ कैप्शन देते हुए लिखा, "भगवान सबसे अच्छा स्क्रिप्ट राइटर है। मैं उनकी बहुत ही शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे तुम्हारे प्यार से नवाजा है"।
तुम पर सच में भगवान का आशीर्वाद है- अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "हर बार बड़ी ही मजबूती के साथ तुम्हें आगे बढ़ते हुए देखना और उन चीजों को हासिल करना, जो आज तुम्हारे पास है और जो आने वाले समय में होंगी। तुम हमेशा खुद से और स्पोर्ट्स के साथ ईमानदार रहे हो। तुम पर सच में भगवान का आशीर्वाद है"।
खबरें और भी
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा विराट कोहली को सपोर्ट करने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में पहुंची थीं, जहां जब विराट कोहली आउट होते-होते बचे थे, तो अनुष्का शर्मा ने राहत की सांस ली। रिपोर्ट्स की मानें तो, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जल्द ही अपने नए बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।