विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yaariyan 2: विवादों में फंसी 'यारियां 2', डायरेक्टर राधिका और विनय ने जारी किया बयान

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Mon, 28 Aug 2023 11:45 PM (IST)

Yaariyan 2 song Saure Ghar दिव्या कुमार खोसला मीजान जाफरी और पर्ल वी पुरी की स्टारर फिल्म यारियां 2 एक ...और पढ़ें

Yaariyan 2, Yaariyan 2 controversy Photo Credit Instagram
Yaariyan 2, Yaariyan 2 controversy Photo Credit Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Yaariyan 2 song Saure Ghar: दिव्या कुमार खोसला, मीजान जाफरी और पर्ल वी पुरी की स्टारर फिल्म 'यारियां 2' इन दिनों चर्चा में है।  फिल्म अक्टूबर में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले मूवी के गाने दर्शकों को पसंद आ रहे हैं, लेकिन इसी बीच अब एक विवाद खड़ा हुआ।

रिलीज से पहले विवादों में फंसी 'यारियां 2'

फिल्म के एक सीन को लेकर इस वक्त एक विवाद खड़ा हो गया है और निर्माताओं पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। फिल्म के एक गाने 'सौरे घर' में एक्टर मीजान जाफरी कृपाण पहने दिख रहे हैं। इस फिल्म के गाने और टीजर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने कड़ी आपत्ति जताई है। एसजीपीसी का कहना है कि एक्टर ने इस फिल्म में कृपाण को धारण किया है जबकि उसके बाल कटे हुए हैं। एक्टर ने बेहद आपत्तिजनक तरीके से कृपाण पहनी है जो स्वीकार नहीं है।

राधिका और विनय ने जारी किया बयान

इस बीच अब यारियां 2 के निर्देशक जोड़ी, राधिका राव और विनय सप्रू ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि एक्टर मिजान ने कृपाण नहीं बल्कि खुखरी पहनी थी। साथ ही उन्होंने ये भी लिखा है कि, हमारा किसी भी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मकसद नही है, यदि ऐसा कुछ हुआ है तो हमे माफ करे।  

कब रिलीज होगी यारियां 2

बता दें, यारियां 2 साल 2014 में रिलीज यारियां का सक्वीवल है। इन दिनों यारियां ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 40 करोड़ का कारोबार किया था। अब 9 साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर से दर्शकों को नई तरीके की यारियां देखने को मिलने वाली है। जो 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।