Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yami Gautam की एक्शन पॉलिटिकल थ्रिलर 'Article 370' के फैंस को लगा बड़ा झटका, इन देशों में लगा प्रतिबंध

    Updated: Sun, 25 Feb 2024 11:10 PM (IST)

    Yami Gautam Film Article 370 यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 (Article 370) दो दिन पहने यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं फिल्म रिलीज क ...और पढ़ें

    यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 (Photo Instagram)
    यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।   Yami Gautam Film Article 370:  यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' (Article 370) शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। पिछले दो दिन में फिल्म ने पर्दे पर ठीक ठाक कमाई भी कर ली है।

    ऐसे में रविवार को मेकर्स और यामी गौतम के फैंस के लिए परेशान करने वाली खबर सामने आई है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को खाड़ी देशों में रिलीज करने से इनकार कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Article 370 Collection Day 2: धुआंधार कमाई कर रही यामी गौतम की 'आर्टिकल 370', दो दिनों में कर डाला इतना बिजनेस

    इन देशों में फिल्म पर लगा बैन

    ये फिल्म कश्मीर घाटी के हालात को बयां करती नजर आ रही है। इतना ही नहीं 'आर्टिकल 370' को हटाने में किस तरह के प्रयास और जटिलताएं सामने आईं इसकी एक झलक भी देखने को मिल रही है। ऐसे में खाड़ी देशों में फिल्म 'आर्टिकल 370' को बैन कर दिया है। जो कहीं न कहीं हिंदी सिनेमा के लिए बड़ा झटका है।  

    View this post on Instagram

    A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)

    खाड़ी देशों में प्रतिबंध एक आश्चर्य के रूप में आता है, विशेष रूप से क्षेत्र के संपन्न पर्यटन उद्योग और वहां फिल्माई जा रही भारतीय फिल्मों की निरंतर उपस्थिति को देखते हुए। खाड़ी के मनोरंजन उद्योग में बॉलीवुड के योगदान और इसके सिनेमाघरों में भारतीय फिल्मों की पहुंच की कमी के बीच असमानता स्पष्ट है। भारतीय सिनेमा को इस क्षेत्र में एक समर्पित प्रशंसक आधार प्राप्त है। 'आर्टिकल 370' जैसी फिल्मों की अनुपस्थिति सेंसरशिप और सीमित सांस्कृतिक आदान-प्रदान की चिंताजनक प्रवृत्ति पर जोर देती है।

    दो दिन में कमाए इतने करोड़

    पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 6.12 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन शानिवार को फिल्म ने 9.08 करोड़ की कमाई की है। कुछ मिलकार  'आर्टिकल 370' ने दो दिन में 15.20 करोड़ का बिजनेस किया है। 

    खबरें और भी

    ये फिल्म भी हुई थी बैन

    यह भी पढ़ें- The Kashmir Files पर पहले ही दिन भारी पड़ी यामी गौतम की Article 370, दोगुनी कमाई कर चौंकाया

    यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' (Article 370) से पहले ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'फाइटर' को भी खाड़ी देशों में बैन कर दिया था।