यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Article 370 Trailer Released: यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' की ट्रेलर रिलीज, आतंकवाद से घाटी की आजादी की कहानी
Article 370 Movie Trailer उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म से अपनी खास पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस यामी गौतम जल्द ही फिल्म आर्टिकल 370 में नजर आने वाली है ...और पढ़ें

HighLights
- रिलीज हुआ यामी गौतम की आर्टिकल 370 का ट्रेलर
- कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने की कहानी
- जल्द रिलीज होगी यामी की ये फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Yami Gautam Article 370 Trailer Released: धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर से धारा 370 को हटाने जाने की कहानी को फिल्म आर्टिकल 370 में दर्शाया जाएगा। डायरेक्टर आदित्य सुहास जांभले की इस मूवी में यामी गौतम लीड रोल में मौजूद हैं। लंबे समय से यामी की इस अपकमिंग फिल्म का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।
इस बीच आर्टिकल 370 का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें सेक्शन 370 से घाटी को आतंकवाद से आजादी और यामी गौतम के शानदार एक्शन की झलक देखने को मिल रही है।
सामने आया 'आर्टिकल 370' का ट्रेलर
बुधवार को मेकर्स की तरफ से ये जानकारी दी गई थी कि 8 फरवरी यानी आज यामी गौतम स्टारर फिल्म आर्टिकल 370 का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। इसके आधार पर तय समयानुसार इस मूवी का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। जियो स्टूजियो ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया है।
आर्टिकल 370 के इस 2 मिनट 43 सेकंड के ट्रेलर में ये दिखाया गया है कि कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने पर किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा और उससे पहले आंतकवाद की वजह से किस तरह से घाटी में संघर्ष की स्थिति बनी हुई थी, जिससे पार पाने के लिए भारतीय सेना और खुफिया एंजेसी के अफसरों ने जद्दोजहद की।
आर्टिकल 370 में यामी गौतम इंडियन स्पाई ऑफिसर की भूमिका में मौजूद हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो सच्ची घटना से प्रेरित ये इस मूवी का ये ट्रेलर काफी असरदार है। रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर इसे फैंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिलना शुरू हो गया है।
खबरें और भी
जानिए कब रिलीज होगी 'आर्टिकल 370'
आर्टिकल 370 में यामी गौतम के अलावा एक्ट्रेस प्रियामणि भी अहम भूमिका में मौजूद हैं। गौर करें इस मूवी की रिलीज डेट की तरफ तो 23 फरवरी को इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
बता दें कि बीते साल आई अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 के बाद यामी आर्टिकल 370 के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।
ये भी पढ़ें- Article 370: यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' का गाना 'दुआ' फैंस को आया पसंद, बोले- फिल्म के लिए इंतजार नहीं कर सकते