Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 में यामी गौतम भी आएंगी नजर? अहम मोड़ पर आकर बदल देंगी पूरी कहानी

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 10:18 AM (IST)

    धुरंधर 2 को लेकर फैंस में काफी उत्साह है, जिसमें रणवीर सिंह हमजा अली के किरदार में हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, यामी गौतम फिल्म में एक अहम कैमियो क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। ट्रेलर रिलीज के बाद से क्रेज और बढ़ गया है क्योंकि लोगों से अब इंतजार नहीं हो रहा। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह हमजा अली के किरदार में नजर आएंगे। पार्ट 2 में ल्यारी पर उनके कब्जे की कहानी दिखाई जाएगी।

    यामी गौतम का फिल्म में होगा कैमियो

    वहीं लेटेस्ट जानकारी के अनुसार यामी का फिल्म में कैमियो हो सकता है। लंबे समय से इस बारे में खबर आ रही थी अब अपडेट भी सामने आ गया है। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की एक रिपोर्ट के अनुसार यामी गौतम धुरंधर 2 का हिस्सा हैं और एक अहम मोड़ पर सीक्वेंस में एंट्री करेंगी। उनका कैमियो कहानी में अहम ट्विस्ट जोड़ेगा। ये फिल्म के नैरेटिव को आगे बढ़ाने का काम करेगा।

    Ranveer (32)

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के निशाने पर रहेंगे पार्ट-1 के महा रिकॉर्ड, देश और विदेश में बजा था धुआंधार कमाई का डंका

    फिल्म ने एडवांस बुकिंग में किया अच्छा बिजनेस

    बता दें कि पिछले दिनों एक इवेंट में यामी ने धुरंधर 2 का रिव्यू किया था। यामी ने बताया था कि फिल्म देखने के बाद वो काफी ज्यादा इमोशनल हो गई थीं और आदित्य धर से कुछ बोल ही नहीं पाईं। धुरंधर के पहले पार्ट ने दुनियाभर में 1300 करोड़ का बिजनेस किया था। इससे एक बात तो साफ हो गई है कि पार्ट 2 भी वैसा ही धमाल मचाएगा।

    Yami (6)

    इसके अलावा विक्की कौशल के कैमियो की भी बात सामने आ रही थी। कहा जा रहा था कि साल 2019 में आई उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से इसका कनेक्शन होगा लेकिन आदित्य धर की तरफ से कास्टिंग को लेकर अभी ऐसी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं मेकर्स ने रिलीज से पहले 18 मार्च को पेड प्रिव्यूज रखा है। इसके लिए एडवांस बुकिंग चालू हो गई है। रिलीज से पहले अभी तक 19.54 करोड़ रुपये के टिकट बुक हो चुके हैं। मूवी 19 मार्च को रिलीज होगी।

    खबरें और भी

     यह भी पढ़ें- धुरंधर 2 का जबरदस्त क्रेज, एक दिन पहले फिल्म देखने को दोगुने रुपये देकर टिकट बुक करा रहे आगरा में युवा