Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kriti Sanon के खिलाफ 'रील लाइक' करने पर Yami Gautam ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'सस्ती PR टैक्टिक्स...'

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 08:15 AM (IST)

    Yami Gautam On Kriti Sanon Reel: हाल ही में कृति सेनन के खिलाफ बने एक रील पर यामी गौतम ने लाइक किया था। अब उन्होंने अपनी सफाई दी है। ...और पढ़ें

    रील लाइक करने पर यामी गौतम का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    रील लाइक करने पर यामी गौतम का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हालिया अवॉर्ड शो जी सिने अवॉर्ड्स में कृति सेनन (Kriti Sanon) ने फिल्म 'तेरे इश्क में' (Tere Ishk Mein) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता। इस अवॉर्ड के चलते एक्ट्रेस ट्रोलिंग का शिकार हुईं।

    दरअसल, 'तेरे इश्क में' से ज्यादा यामी गौतम की 'हक' ने लोगों की वाहवाही लूटी थी। यामी को परफॉर्मेंस के लिए दुनियाभर से तारीफें मिलीं, लेकिन उनका अवॉर्ड न जीतना चर्चा का विषय बन गया।

    यामी ने लाइक की थी रील?

    सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि कृति के खिलाफ एक रील पर यामी की लाइक थी। उस रील में यामी का एक बयान था जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे लाख कोशिशों के बावजूद कई बार चीजें उनके फेवर में नहीं होती हैं। उन्हें वैलिडेशन नहीं मिलता है।

    रील विवाद पर यामी का रिएक्शन

    अब रील को लाइक करने की चर्चाओं पर यामी गौतम ने रिएक्शन दिया है। यामी ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए सफाई दी। उन्होंने कहा, "मुझे पता चला है कि मैंने एक रील को 'लाइक' किया है जो दूसरे एक्टर को नीचा दिखाने वाली है। हमें हर दिन कई चीजों में टैग किया जाता है और यह भी किसी दूसरे टैग की तरह एक अवॉर्ड-फंक्शन के दौरान दिखा।"

    PR टैक्टिक्स पर भड़कीं यामी गौतम

    यामी गौतम ने क्लियर किया कि उन्होंने जान बूझकर इस रील को लाइक नहीं किया। उन्होंने कहा, "यह सच नहीं है। यह जानबूझकर नहीं किया गया था। यह गलती से क्लिक हो गया होगा। मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी सस्ती PR टैक्टिक्स का सहारा नहीं लिया। मैंने हमेशा अपने काम पर फोकस किया है और आगे बढ़ी हूं।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'ये लायक नहीं,' Kriti Sanon को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, यामी गौतम को लेकर इंटरनेट पर छिड़ गई बहस

    अवॉर्ड शोज से दूर रहती हैं यामी

    यामी गौतम ने इस तरह की चीज को कॉफी टेबल गॉसिप बनाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की। एक्ट्रेस ने यह भी कहा, "मेरी कोई PR टीम नहीं है, मैंने एंटरटेनमेंट अवॉर्ड शो पर बहुत पहले ही अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है और मैं अपने काम पर ध्यान देती हूं।"

    यह भी पढ़ें- Kriti Sanon बनीं 'बेस्ट एक्ट्रेस', नाराज हुए फैंस; अब यामी गौतम ने एक्ट्रेस के खिलाफ लाइक की रील तो मचा गदर!