Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    काउंटडाउन शुरू! यश की Toxic के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान, इस दिन दिखेगी 'राया' की दुनिया की झलक

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 12:12 PM (IST)

    सुपरस्टार यश की टॉक्सिक (Toxic) के ट्रेलर की रिलीज डेट का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब आखिरकार मेकर्स ने इस पर अपडेट दे दी है। ...और पढ़ें

    टॉक्सिक के ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस

    टॉक्सिक के ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस

    HighLights

    1. टॉक्सिक के ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस

    2. इस दिन आएगा मोस्ट अवेटेड ट्रेलर

    3. मेकर्स ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में यश की टॉक्सिक शामिल हो गई है। फिल्म अगस्त के आखिरी हफ्ते में रिलीज होने के लिए शेड्यूल कर दी गई है। इस बीच अब मेकर्स ने इसके ट्रेलर की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। आइए जानते हैं कब रिलीज होगा टॉक्सिक का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर?

    कब रिलीज होगा टॉक्सिक का ट्रेलर?

    केवीएन प्रोडक्शन ने हाल ही में फिल्म का एक इंटेंस पोस्टर रिलीज करते हुए फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट भी बता दी है। प्रोडक्शन हाउस ने पोस्टर के साथ लिखा, 'काउंटडाउन शुरू हो गया है, टॉक्सिक का ट्रेलर 8 अगस्त 2026 को रिलीज होगा। टॉक्सिक एक फेयरी टेल ग्रॉन अप्स दुनियाभर के सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज की जाएगी'। कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने भी नया पोस्टर और रिलीज डेट पर अपडेट दिया है।

    toxic 4

     

    यह भी पढ़ें- 'Toxic' के नए गाने 'मदहोश' का Youtube पर कब्जा, 24 घंटे में मिले करोड़ों व्यूज, ट्रेंडिंग लिस्ट में मचाया गदर

    कियारा के बर्थडे पर शेयर किया था नया पोस्टर

    31 जुलाई को कियारा आडवाणी के बर्थडे पर मेकर्स ने उनके किरदार नादिया का दीदार फैंस को करवाया था और अब एक दिन बाद मेकर्स ने इसके ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। टॉक्सिक के टीजर, गानों और पोस्टर्स को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है वहीं अब ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

    kiara 88

    यश के लिए खास है ये साल

    सुपरस्टार यश (Yash) के लिए ये साल काफी खास है क्योंकि उनकी दो बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गीतू मोहनदास की टॉक्सिक अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज होगी जिसमें यश राया का किरदार निभा रहे हैं। वहीं वे नमित मल्होत्रा की बिग बजट रामायण (Ramayana) में रावण के किरदार में भी नजर आएंगे। जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और दर्शकों ने इस पर मिली जुली प्रतिक्रिया दी है।

    खबरें और भी

    yash (2)

    टॉक्सिक के बारे में

    'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairy Tale For Grown Ups) एक अपकमिंग पीरियड गैंगस्टर फिल्म है। इसे गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है और वेंकट के. नारायण और यश ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, यश इसमें डबल रोल में नजर आएंगे। उनके साथ फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह 26 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है।

    यह भी पढ़ें- 1800 करोड़ी Dhurandhar 2 का रिकॉर्ड तोड़ने आ रहीं ये 7 बड़ी फिल्में, अगस्त से बदलेगा बॉक्स ऑफिस का गणित!