Toxic के सेट पर कियारा के 'बॉडीगार्ड' बने थे Yash, एक्ट्रेस को प्रेग्नेंसी में शूट करते हुए देख रह गए हैरान
Toxic के मुंबई में हुए ऑडियो लॉन्च के दौरान, एक्टर यश (Yash) ने बताया कि उन्होंने और डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने शूटिंग के पूरे समय कियारा आडवाणी की बॉडीगार्ड की तरह सुरक्षा की।
-1786696479155_m.webp)
टॉक्सिक की शूटिंग के दौरान यश ने की तारीफ की सुरक्षा
HighLights
टॉक्सिक की शूटिंग के दौरान यश ने की तारीफ की सुरक्षा
कियारा ने प्रेग्नेंसी के दौरान किया फिल्म को शूट
यश ने की कियारा के डेडिकेशन की तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गुरुवार को मुंबई में फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' के ऑडियो लॉन्च के दौरान, एक्टर यश ने फिल्म में कियारा आडवाणी के काम के प्रति उनके समर्पण की तारीफ की। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्होंने प्रेग्नेंट कियारा का ख्याल 'एक बाउंसर या बॉडीगार्ड की तरह' रखा। यह फिल्म प्रेग्नेंसी के बाद कियारा की पहली रिलीज होगी।
इवेंट में बोलते हुए यश (Yash) ने कहा कि फिल्म की जरूरतों को लेकर वह और डायरेक्टर गीतू मोहनदास दोनों ही चिंतित थे, लेकिन कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इस प्रोजेक्ट के लिए पूरी तरह से कमिटेड रहीं। उन्होंने कहा कि कियारा ने पूरे प्रोफेशनलिज्म के साथ शूटिंग में हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें- Kiara Advani से तुलना पर Batwara 1947 एक्ट्रेस का चढ़ा पारा, बोलीं-'पहली मुलाकात में मैं उनसे...'
यश ने की कियारा की बॉडीगार्ड की तरह सुरक्षा
यश ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं कैसे कहूं, मुझे लगता है कि वह बहुत प्रोफेशनल एक्टर हैं। जब वह इस फिल्म में आईं, तो मैं थोड़ा परेशान था क्योंकि यह रोल बहुत मुश्किल था। जब हमारी पहली बार बात हुई, तो उन्होंने पूछा, 'क्या आपने कभी बारिश वाला सीन वगैरह किया है?' मैंने कहा, 'कभी नहीं, लेकिन यह अच्छा और आसान रहेगा।'
-1786696620418.webp)
यश ने बांधे कियारा की तारीफों में पुल
उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन जिस तरह से उन्होंने खुद को समर्पित किया - और मुझे कहना होगा कि प्रेग्नेंट होने के बाद भी, वह पूरी लगन के साथ काम पर आईं। मुझे ज्यादा चिंता थी, गीतू को ज्यादा चिंता थी। हम सेट पर बाउंसर या बॉडीगार्ड की तरह थे; हम उनका ध्यान रखते थे, लेकिन उन्होंने सच में खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया। धन्यवाद कियारा; यह बहुत खास है'।
-1786696635459.webp)
फिल्म में यश के साथ उनके गाने 'तबाही' के रिलीज होने के बाद, उसमें दिखाए गए इंटीमेट सीन्स की वजह से कियारा को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा था। हालांकि, ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस ने उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ की।
टॉक्सिक के बारे में
टॉक्सिक: एक फेयरीटेल फॉर ग्रॉन अप्स (Toxic: A Fairytale for Grown-Ups) एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है जिसमें यश दोहरी भूमिका (डबल रोल) में नजर आएंगे। उनके साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और नयनतारा भी अहम भूमिकाओं में हैं।
फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसका निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ी Ramayana में एक दो नहीं 7 किरदार निभा रहा है टीवी का ये एक्टर, रणबीर कपूर और यश पर भी पड़ेगा भारी

