Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रॉकिंग स्टार यश की Toxic ने रचा नया ट्रेड इतिहास, रिलीज से पहले 63 करोड़ की डील हुई फाइनल

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 09:16 PM (GMT+05:30)

    यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने तमिलनाडु में रिलीज से पहले ही 63 करोड़ रुपये की डिस्ट्रीब्यूशन डील करके नया इतिहास रच दिया है। यह हाल के सालों की सबसे बड़ी ड ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यश स्टारर टॉक्सिक को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। इससे पहले तमिलनाडु बॉक्स ऑफिस में बड़ा खेल हो गया है। रॉकिंग स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स की तमिलनाडु डिस्ट्रीब्यूशन डील 63 करोड़ रुपये एडवांस पर कमीशन बेसिस में लॉक हो चुकी है।

    हाल के सालों में यह इस टेरीटरी की सबसे बड़ी डील्स में से एक मानी जा रही है। फिल्म को लेकर जबरदस्त उम्मीदें पहले से ही थीं, और अब यह डील इसे राज्य की सबसे बड़ी आने वाली रिलीज में शुमार कर रहा है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 और Toxic के क्लैश पर 'महारानी' का आया रिएक्शन, बॉक्स ऑफिस मुकाबले पर क्या बोलीं हुमा कुरैशी?

    क्या है स्ट्रेटजी?

    पूरे तमिलनाडु में फिल्म को दमदार मल्टी-डिस्ट्रीब्यूटर स्ट्रैटेजी के साथ रिलीज किया जाएगा, ताकि हर सर्किट में मजबूत पकड़ बनाई जा सके। चेन्नई सिटी को थिंक स्टूडियोज के स्वरूप रेड्डी संभालेंगे, जबकि चेंगलपट्टू एरिया व्हाइट नाइट्स के ट्राइडेंट रवि के जिम्मे रहेंगे।

    WhatsApp Image 2026-02-26 at 6.42.02 PM

    कोयंबटूर, नॉर्थ और साउथ आर्कोट, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी सर्किट की कमान एस पिक्चर श्रीनिवासन के हाथ में होगी। वहीं मदुरै और रामनाड, त्रिची और तंजावुर, और सलेम जैसे अहम सर्किट 5 स्टार सेंथिल मैनेज करेंगे। यह सुनियोजित टेरिटोरियल मॉडल सिंगल स्क्रीन से लेकर मल्टीप्लेक्स चेन तक हर जगह मजबूत शोकेसिंग सुनिश्चित करेगा।

    खबरें और भी

     KGF के बाद बढ़ी यश की लोकप्रियता

    ट्रेड एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस डील के पीछे केजीएफ चैप्टर 2 की ऐतिहासिक सफलता और तमिलनाडु में यश की जबरदस्त लोकप्रियता बड़ी वजह है। यहां के दर्शकों ने उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और खास अंदाज़ को खुले दिल से अपनाया है। यह सीमा से परे गतिविधि आज भी थिएट्रिकल मार्केट में मजबूत तालमेल में बदल रहा है। 63 करोड़ रुपये की डील और मजबूत टेरिटोरियल नेटवर्क के साथ टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स तमिलनाडु में ग्रैंड ओपनिंग के लिए पूरी तरह तैयार है।

    yash (8)

    फिल्म की कहानी यश और गीतू मोहनदास ने लिखी है, और डायरेक्ट भी गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया अहम किरदार में नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें- Toxic में 'गुंडा' बनेगा ये एक्टर, रॉकिंग स्टार Yash को कड़ी टक्कर देगा 'भीरा'?