Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पति से तलाक ले रही हैं 'ये जवानी है दीवानी' एक्ट्रेस Evelyn Sharma, क्यों टूटा Ranbir Kapoor की 'लारा' का घर?

    Updated: Sat, 02 May 2026 03:50 PM (IST)

    ये जवानी है दीवानी फेम एवलिन शर्मा ने शादी के 5 साल बाद पति से अलग होने की खबरों पर मुहर लगाई है। ...और पढ़ें

    पति से अलग हुईं एवलिन शर्मा/ फोटो- Instagram

    पति से अलग हुईं एवलिन शर्मा/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'ये जवानी है दीवानी' में नखरेली 'लारा' बनकर मशहूर हुईं अभिनेत्री एवलिन शर्मा की शादीशुदा जिंदगी में तूफान आ गया है। पिछले कुछ दिनों से ये खबरें सामने आ रही थीं कि वह शादी के 5 साल बाद पति तुषान भिंडी से अलग हो गई हैं। अब खुद एवलिन शर्मा ने  पति से अलग होने की इन खबरों पर मुहर लगा दी है और इतना बड़ा फैसला लेने के पीछे की वजह भी बताई है।

    क्यों 5 साल बाद पति से अलग हुईं एवलिन शर्मा?

    'एचटी सिटी' से बातचीत करते हुए एवलिन शर्मा ने पति तुषान से अलग होने की खबर को कन्फर्म करते हुए कहा, "हां, हमने अपने रोमांटिक रिलेशनशिप को खत्म करने का फैसला किया है, लेकिन हम अपने बच्चों की परवरिश साथ मिलकर करने पर पूरा फोकस करेंगे। हम चाहेंगे कि हमारी निजता का सम्मान किया जाए और हम यह विश्वास दिलाते हैं कि हम सब कुछ बेहतरीन और शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे। हम अपनी जिंदगी के इस नए चैप्टर की नींव जीवनभर की दोस्ती और मिलकर बच्चों की को-पैरेंटिंग करने पर रख रहे हैं।"

    यह भी पढ़ें: Evelyn Sharma Baby Boy: एवलिन शर्मा दूसरी बार बनीं मां, एक्ट्रेस ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर

    evlyn sharma seprate from husband  (1)

    2021 में शादी के बंधन में बंधी थीं एक्ट्रेस

    आपको बता दें कि एवलिन शर्मा और तुषान भिंडी की शादी साल 2021 में हुई थी। 2018 में वे एक म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए मिले थे, वहीं से उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई थी। एक साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद तुषान भिंडी ने सिडनी हार्बर ब्रिज के बैकग्राउंड में एवलिन शर्मा को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसके तुरंत बाद ही कपल ने सगाई कर ली थी। कई सालों तक दोनों ने अपनी प्राइवेट लाइफ के कई खूबसूरत मोमेंट फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।

    evlyn sharma

    कपल ने साल 2021 में बेटी अवा रानिया भिंडी का स्वागत किया था और उसके बाद साल 2023 में उन्होंने बेटे अर्देन  का स्वागत किया। वर्क फ्रंट की बात करें तो, एवलिन शर्मा ने बॉलीवुड में कदम फिल्म 'फ्रॉम सिडनी विद लव' से रखा था। इसके बाद वह 'नौटंकी साला', 'ये जवानी है दीवानी', 'यारियां', 'मैं तेरा हीरो' और 'कुछ-कुछ लोचा है' जैसी कई बड़ी फिल्मों में नजर आई थीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट हैं 'ये जवानी है दीवानी' की एक्ट्रेस, रणबीर कपूर के साथ फ्लर्ट कर रातोंरात बटोरी थी सुर्खियां