Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Year Ender 2023: SRK के लिए 'संजीवनी' बना ये साल, एक साल में 1000 करोड़ की 3 सुपरहिट देने वाले बनेंगे पहले एक्टर?

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 10:57 AM (GMT+05:30)

    Year Ender 2023 साल 2023 अंतिम पड़ाव पर है। इस ईयर ने फिल्मों के लिहाज से ऑडियंस को कई मनोरंजक कंटेंट डिलीवर किए। वहीं किंग खान के लिए यह साल किसी जड़ ...और पढ़ें

    Year Ender 2023 Best Year for Shah Rukh Khan. Photo Caption: Jagran
    Year Ender 2023 Best Year for Shah Rukh Khan. Photo Caption: Jagran

    HighLights

    1. 2023 में शाह रुख खान की फिल्मों ने मचाया धमाल
    2. एक साल में दो 1000 करोड़ की फिल्में देने वाले इकलौते एक्टर बने किंग खान
    3. अब 'डंकी' पर टिकी सबकी निगाहें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Year Ender 2023: साल 2023 फिल्मों के लिहाज से काफी अच्छा रहा। इस साल में कई ऐसी फिल्में आईं, जिसने बॉक्स ऑफिस का बिजनेस हिला डाला। हर एक्टर के लिए यह साल अलग-अलग मायनों में खास हो सकता है।‌ बॉलीवुड के 'बादशाह' शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के लिए भी यह साल सोने पर सुहागा से कम नहीं रहा। उनकी दो फिल्में जवान और पठान ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से भी उम्दा बिजनस किया। अब सबकी निगाहें डंकी पर हैं, जो कि 21 को रिलीज हो रही है।

    शाह रुख की फिल्में - जवान और पठान ने न सिर्फ लोगों को एंटरटेन करने का काम किया, बल्कि उनके लिए संजीवनी भी साबित हुई। किंग खान ने पूरे चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की। उनका कमबैक किसी दहाड़ से कम नहीं रहा। साल 2023 अलविदा कहने वाला है। जाते हुए इस साल में एक नजर डालते हैं किंग खान की जर्नी पर।

    'पठान' से किया शानदार कमबैक

    2018 में फिल्म जीरो के फ्लॉप होने के बाद शाह रुख खान ने किसी फिल्म को साइन नहीं किया। जब लॉकडाउन खत्म हुआ, तो उन्होंने नए तरह के प्रोजेक्ट्स पर काम करना शुरू कर दिया। 'द जोया फैक्टर' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्मों में कैमियो करने के बाद शाह रुख ने 4 साल बाद बतौर हीरो 'पठान' से वापसी की, जो इस साल की ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

    पठान ने 657.5 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और 1000 करोड़ के पार का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। रिलीज के साथ ही मूवी ने कई रिकॉर्ड भी तोड़े। पठान ने पहले दिन 55 करोड़ के साथ ओपनिंग की। इस लिहाज से उस समय 'पठान' इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर मूवी बन गई।

    खबरें और भी

    'जवान' ने बढ़ाया मान

    7 सितंबर को एटली कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'जवान' रिलीज हुई। यह शाह रुख की एटली के साथ पहली फिल्म थी। 'जवान' को बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' से भी ज्यादा सक्सेस मिली। इस फिल्म ने पहले दिन पर ऐसी दहाड़ मारी कि बाकी फिल्मों का चार्म फीका पड़ गया। 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत कायम की।

    एक साल में दो 1000 करोड़ देने वाले इकलौते एक्टर

    'जवान' के नाम इस साल की हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म का रिकॉर्ड है। इसके बाद आई फिल्में 'जवान' के द्वारा तोड़े गए रिकॉर्ड्स का बाल भी बांका नहीं कर सकीं। डोमेस्टिक कलेक्शन में 650 करोड़ के करीब, तो वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 1100 करोड़ का आंकड़ा मूवी ने पार किया। इस लिहाज से एक साल में दो 1000 करोड़ की फिल्म देने वाले शाह रुख इकलौते एक्टर हैं।

    मोटी कमाई से होगी डंकी की शुरुआत!

    21 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'डंकी' एडवांस बुकिंग में धमाल मचा रही है। फिल्म के अब तक दो हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और 6 करोड़ से ज्यादा की कमाई हो गई है। 'मुन्नाभआई एमबीबीएस' और 'थ्री इडियट्स' जैसी हिट फिल्मों का ट्रैक रखने वाले राजकुमार हिरानी की फिल्में काफी पसंद की जाती हैं। अगर 'डंकी' हिट रही, तो शाह रुख खान इस साल बैक-टू-बैक तीन मेगाब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले इकलौते स्टार बन जाएंगे। 

    यह देखना दिलचस्प होगा कि राजकुमार हिरानी की डायरेक्शन में बनी फिल्म डंकी की गाड़ी कितने करोड़ से शुरू होकर कहां पर रुकेगी। यह फिल्म शाह रुख की ही पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं।

    टॉप एशियन सेलिब्रिटी लिस्ट में आया नाम

    किंग खान के लिए यह साल सिर्फ फिल्मों के लिहाज से नहीं, बल्कि अन्य मामलों में भी स्पेशल रहा है। हाल ही में यूके के एक न्यूज पेपर ने टॉप 50 एशियाई सेलिब्रिटी की लिस्ट जारी की, जिसमें शाह रुख खान पहले पायदान पर रहे। उन्होंने आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा सहित कई लीडिंग एक्टर्स को पीछे छोड़ो इस पोजीशन पर कब्जा जमाया।

    यह भी पढ़ें: 10 साल पहले क्रिसमस पर Aamir Khan की इस फिल्म ने तोड़े थे कमाई के सारे रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर से है खास कनेक्शन