Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Year Ender 2023: शाह रुख से श्रद्धा कपूर तक, 2023 में कमबैक कर इन बॉलीवुड सितारों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया 'गदर'

    Updated: Fri, 29 Dec 2023 11:26 PM (IST)

    Year Ender 2023 साल 2023 में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने कमबैक किया और उनकी शानदार वापसी ने बड़े पर्दे पर आग लगा दी। कुछ फिल्मों ने दुनियाभर में एक हजार ...और पढ़ें

    सबसे शानदार रहा इन बॉलीवुड सेलेब्स का कमबैक।
    सबसे शानदार रहा इन बॉलीवुड सेलेब्स का कमबैक।

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Year Ender 2023: साल 2023 बॉलीवुड सेलेब्स के लिए बेहद खास रहा, क्योंकि कई सितारों ने लंबे ब्रेक के बाद अपने चाहने वालों की मुराद पूरी की और बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की। कोरोना महामारी (2020) के बाद बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्में एवरेज में चल रही थीं, लेकिन 2023 की शुरुआत होते ही कुछ सितारों ने ऐसा कमबैक किया कि दो सालों का सूखा जड़ से खत्म कर दिया। चलिए आपको 2023 में शानदार कमबैक करने वाले सितारों की लिस्ट दिखाते हैं।

    शाह रुख खान (Shah Rukh Khan)

    साल 2018 में आई फिल्म जीरो के बाद शाह रुख खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस तरस रहे थे। फिर 2023 में किंग खान ने फिल्म पठान से कमबैक किया और बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। शाह रुख इस साल के पहले अभिनेता हैं, जिन्होंने बैक-टू-बैक दो सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनकी हालिया फिल्म डंकी (Dunki) भी अच्छी कमाई कर रही है।

    Shah Rukh Khan

    दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

    यूं तो दीपिका पादुकोण ने पठान के साथ बड़े पर्दे पर दो साल बाद कमबैक किया, लेकिन वह इससे पहले सर्कस और गहराइयां में भी नजर आ चुकी थीं। गहराइयां ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी, जबकि सर्कस में उन्होंने करंट लगा गाना के जरिए कैमियो किया था। पठान से एक बार फिर दीपिका फुल फॉर्म में लौटीं। शाह रुख की जवान में भी कैमियो करके दीपिका छा गई थीं।

    Deepika Padukone

    यह भी पढ़ें- Fighter रिलीज से पहले दीपिका ने बहन अनीशा संग तिरुमाला में नवाया शीश, आज सुबह करेंगी भगवान वेंकटेश्वर का पूजन

    श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)

    श्रद्धा कपूर को बड़े पर्दे पर आखिरी बार फिल्म बागी 3 में देखा गया था। फिर उन्होंने 2022 में ठुमकेश्वरी गाने पर आइटम डांस करके महफिल लूटी थी। तीन साल बाद एक्ट्रेस ने फाइनली बड़े पर्दे पर रणबीर कपूर के साथ फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के साथ कमबैक किया था और वह एक बार फिर छा गईं। यह फिल्म साल 2023 की हिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार है, जिसने 100 करोड़ के पार कमाई की थी।

    खबरें और भी

    Shraddha Kapoor

    रानी मुखर्जी (Rani Mukerji)

    90 दशक की टैलेंटेड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने साल 2021 में बंटी और बबली 2 से कमबैक किया था, लेकिन फिल्म फ्लॉप होने के बाद वह दो सालों तक फिल्मी दुनिया से गायब हो गईं। मार्च 2023 में रानी मुखर्जी ने मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे से फिर बड़े पर्दे पर वापसी की और वह छा गईं। मां और बच्चे के रिश्ते की गहराई दिखाती यह फिल्म रानी के लिए परफेक्ट कमबैक था।

    Rani Mukerji

    सनी देओल (Sunny Deol)

    सनी देओल के लिए साल 2023 बेहद खास रहा। गदर 2 से सनी ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया। यूं तो इससे पहले अभिनेता ने चुप (2022) और ब्लैंक (2019) में काम किया था, लेकिन ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर 2 रही।

    Sunny Deol

    बॉबी देओल (Bobby Deol)

    बॉबी देओल पिछले कुछ समय से ओटीटी पर धमाल मचा रहे हैं। फिल्म आश्रम के तीनों सीजन में विलेन बनकर बॉबी ने तहलका मचा दिया। मगर बड़े पर्दे पर उनका कमबैक सबसे शानदार रहा। एनिमल (Animal) के अबरार बनकर सालों बाद बॉबी ने सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया और चंद मिनटों के स्क्रीन्स में दर्शकों का दिल जीत लिया।

    Bobby Deol

    यह भी पढ़ें- Animal: 'अबरार हक' बन बॉबी देओल को खुद से आने लगी थी घिन, 'एनिमल' की शूटिंग में खराब हो गया था दिमाग