यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Year Ender 2023: कियारा आडवाणी से लेकर परिणीति चोपड़ा तक, इन एक्ट्रेसेज ने थामा अपने जीवन साथी का हाथ
Year Ender 2023 साल 2023 भी खत्म होने वाला है। इस साल के कई लोगों को ढेरों खुशियां दी। कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे। चलिए आपको बताते हैं कि साल 20 ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Year Ender 2023: हर साल की तरह यह साल 2023 भी खत्म होने वाला है। इस साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर के 17 दिन बीत चुके हैं। अब महज कुछ ही दिन बाकी रह गए है। ये साल कई लोगों के लिए बेहद खास रहा है।
आम जन से लेकर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपने जीवन साथी को चुना है। तो चलिए आपको बताते हैं 2023 में किन-किन स्टार्स ने शादी रचाई।
यह भी पढ़ें- Year Ender 2023: सुहाना खान से लेकर खुशी कपूर तक, इस साल इन स्टार्स किड्स ने किया अपना डेब्यू
अथिया शेट्टी और केएल राहुल
इस साल के शुरुआत में बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने शादी रचाई थी। कपल ने 23 जनवरी को खंडाला स्थित फार्म हाउस पर शादी रचाई। तीन दिन तक इस कपल के वेडिंग फंक्शन चले थे।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए थे। फरवरी में यह शादी बॉलीवुड की दूसरी बड़ी शादी थी। दोनों की लव स्टोरी फिल्म शेरशाह के सेट पर शुरू हुई थी।

शिवालिका ओबेरॉय और अभिषेक पाठक
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने 9 फरवरी को गोवा में डायरेक्टर अभिषेक पाठक से शादी रचाई थी। इस शादी में कपल के परिवार वाले और दोस्त ही शामिल हुए थे।

मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा
बॉलीवुड की फेमस फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस मसाबा गुप्ता ने इस साल सत्यदीप मिश्रा संग दूसरी शादी रचाई थी। इस कपल ने 27 जनवरी को कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद मुंबई में दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था।
खबरें और भी

स्वरा भास्कर और फहद अहमद
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के लिए ये साल बेहद खास रहा। एक्ट्रेस ने इस साल 16 फरवरी को फहद अहमद संग कोर्ट मैरिज की। इसके बाद मार्च में दोनों ने अपने-अपने रीति-रिवाजों से दिल्ली में शादी रचाई। 23 सितंबर को स्वरा भास्कर मां बनी। उन्होंने बेटी राबिया को जन्म दिया।
(1).jpg)
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
परिणीति चोपड़ा ने आप सांसद राघव चड्ढा से 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में ग्रैंड वेडिंग की। इस मौके पर एक्ट्रेस ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए पेस्टल कलर लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम
यह भी पढ़ें- Year Ender 2023: दीपिका से कियारा तक, इन 12 टॉप एक्ट्रेसेज ने इस साल गाड़े सफलता के झंडे, हिला दिया बॉक्स ऑफिस

बॉलीवुड एक्ट्रेस रणदीप हुडा ने 29 नवंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से मणिपुर में मैतेई रीति-रिवाजों से शादी रचाई है। शादी के बाद इस कपल दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया।
अरबाज खान और शूरा खान
इस साल के आखिर में सलमान खान के भाई अरबाज खान ने गर्लफ्रेंड शूरा खान संग शादी कर सभी को चौंका दिया। अरबाज ने 24 दिसंबर को बहन अर्पिता खान के घर पर शूरा के साथ निकाह किया।
