Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yo Yo Honey Singh गर्लफ्रेंड टीना थडानी के साथ LA में घूमते आए नजर, फैंस ने कहा- दोनों प्यार में खो...

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 19 Jan 2023 04:59 PM (IST)

    Yo Yo Honey Singh With Tina Thadani सिंगर यो यो हनी सिंह को अपनी गर्लफ्रेंड टीना थडानी के साथ अमेरिका की गलियों में घूमते हुए देखा जा सकता है। दोनों क ...और पढ़ें

    Yo Yo Honey Singh With Tina Thadani: यो यो हनी सिंह सिंगर है।
    Yo Yo Honey Singh With Tina Thadani: यो यो हनी सिंह सिंगर है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Yo Yo Honey Singh Girlfriend: यो यो हनी सिंह इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड और मॉडल टीना थडानी के साथ कैलिफोर्निया में वेकेशन मना रहे हैं। अब दोनों को लॉस एंजेलिस की गलियों में क्वालिटी टाइम साथ में बिताते हुए देखा जा सकता है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऐसा लग रहा है कि दोनों एक-दूसरे के प्यार में खो गए हैं।

    हनी सिंह ने टीना थडानी के साथ 3 महीने पहले रिश्ते को सार्वजनिक किया है

    सिंगर हनी सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड टीना थडानी के साथ 3 महीने पहले रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया है। इसके पहले उन्होंने पिछले वर्ष अपनी पहली पत्नी से तलाक लिया है। टीना ने भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। टीना को ओवरसाइज कोट पहने हुए देखा जा सकता है। उनके बाल खुले हुए हैं। उन्होंने एक छोटा बैग भी ले रखा है। वहीं, उन्होंने डार्क सनग्लासेस भी पहन रखे हैं।

    यह भी पढ़ें: Amrish Puri के पोते वरदान पुरी का खुलासा, फिल्म इंडस्ट्री में लोग सीधे फेवर मांगकर करते हैं यौन शोषण

    हनी सिंह ने व्हाइट टी शर्ट और ब्लैक जैकेट पहना हुआ है

    यो यो हनी सिंह ने व्हाइट टी शर्ट और ब्लैक जैकेट पहना हुआ है। इसके अलावा उन्होंने ब्लू जींस और बेग शुज पहन रखे है। एक तस्वीर में वह टीना की आंखों में देखते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक में दोनों हाथ डालकर घूमते नजर आ रहे हैं। दोनों तस्वीरों में स्माइल कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Dhanush Net Worth: रजनीकांत के दामाद रहे धनुष करोड़ों के हैं मालिक, 50 से ज्यादा फिल्मों में किया है काम

    हनी सिंह ने पिछले वर्ष टीना को डेट करने की बात की पुष्टि की थी

    यो यो हनी सिंह ने पिछले वर्ष टीना को डेट करने की बात की पुष्टि की थी। उन्होंने दिल्ली के एक कार्यक्रम में कहा था, 'यह मेरी गर्लफ्रेंड है टीना, जिसने मुझे यह नाम दिया है। इसने बोला कि यू आर हनी 3.0।' हनी सिंह ने इस बात का भी खुलासा किया कि उनकी टीना से मुलाकात दुबई में एक दोस्त के साथ माध्यम से हुई थी। दोनों पहले फोन पर बात किया करते थे लेकिन कभी मिले नहीं थे।

    खबरें और भी