यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Akshay Kumar का टाइटल छीनने पर उतारू हुए Sidharth Malhotra, योद्धा के बाद फिर करेंगे दमदार एक्शन
Sidharth Malhotra की फिल्म योद्धा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में पहली बार उनके साथ दिशा पाटनी और राशि खन्ना स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए ...और पढ़ें

HighLights
- योद्धा की रिलीज से पहले ही सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साइन की एक और एक्शन फिल्म
- अक्षय कुमार का टाइटल छीनने के लिए तैयार हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा
- पहली बार इस डायरेक्टर संग करने जा रहे हैं काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शेरशाह के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) अब योद्धा बनकर स्क्रीन पर छाने के लिए एकदम तैयार हैं। उनकी फिल्म को सिनेमाघरों में आने में बस चंद घंटे ही बाकी हैं। इस फिल्म की टिकट धड़ाधड़ बिक रही हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा संग पहली बार दिशा पाटनी और राशि खन्ना की जोड़ी दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है।
रोमांटिक हीरो के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा बैक टू बैक फिल्मों में एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। अब हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो, योद्धा के सिनेमाघरों में आने से पहले ही सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक और बड़ा प्रोजेक्ट साइन कर दिया है।
योद्धा के बाद फिर एक्शन करते हुए दिखेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को आज के समय में हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा एक्शन स्टार माना जाता है, लेकिन लगता है अब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उनसे ये टाइटल छीनने की ठान ली है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने योद्धा के बाद एक और एक्शन एडवेंचर फिल्म साइन कर दी है।
यह भी पढ़ें: Yodha Advance Booking: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने उड़ाया गर्दा, एडवांस बुकिंग में 5 गुना बढ़ा बिजनेस
उनकी अगली एक्शन फिल्म के निर्देशन की कमान बलविंदर सिंह जंजुआ संभालते हुए नजर आएंगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट की जानकारी शेयर करते हुए बलविंदर सिंह ने कहा, "मैं सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू करूंगा"।
खबरें और भी

किस टॉपिक पर होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की अगली फिल्म?
तेरा क्या होगा लवली के निर्देशक बलविंदर सिंह जंजुआ ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के बारे में अधिक जानकारी शेयर करते हुए कहा,
"इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में होने वाली है। फिल्म की कहानी गिल्ट और पास्ट के बर्डन को लेकर चलने के सिलसिले के बारे में है। मेरी फिल्म अपने घर अपनी मिट्टी, अपने परिवार और अपने रिश्तों को बचाने की कहानी है। सिद्धार्थ ने इस फिल्म से पहले ऐसा कुछ कभी नहीं किया है"।
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा की बात करें तो ये मूवी 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। योद्धा को सागर आंबरे और पुष्कर ओझा ने डायरेक्ट किया है।
यह भी पढ़ें: Yodha Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाने को तैयार 'योद्धा', एडवांस बुकिंग में बेच लिए इतने टिकट