Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'Harry Potter मूवीज में किया काम...' बॉलीवुड में आकर फ्लॉप हुआ करियर; युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच का खुलासा

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 04:03 PM (IST)

    युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने खुलासा किया है कि बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने 'हैरी पॉटर' फ्रैंचाइजी की तीन फिल्मों में काम किया था। उन्होंने से ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की पत्नी हेजल कीच (Hazel Keech) ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। हेजल एक टाइम पर भारत आई थीं और इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए स्ट्रगल कर रही थीं। उन्होंने साल 2007 में तमिल फिल्म बिल्ला से डेब्यू किया था।

    उन्होंने बॉडीगार्ड और मैक्सीमम जैसी फिल्मों में भी काम किया जहां वो सिर्फ डांस नंबर करती ही नजर आईं। लेकिन क्या आपको पता है कि भारतीय फिल्मों में अपने डेब्यू से पहले हेजर हैरी पॉटर फ्रैंचाइजी में काम कर चुकी हैं?

    यह भी पढ़ें- जब युवराज सिंह का जुड़ा था एक लड़की से नाम, लिंक-अप की अफवाहों पर अब तोड़ी चुप्पी; मीडिया पर साधा निशाना

    ओकट्री स्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू में हेजल ने हैरी पॉटर के सेट पर अपने अनुभव, अपनी भारतीय विरासत,जिस पर थोड़ा बहुत भोजपुरी का प्रभाव रहा और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी अपनी समस्याओं के बारे में बात की।

    Hazel (1)

    हैरी पॉटर फिल्म में कर चुकी हैं काम

    हेजल ने खुलासा किया कि वह तीन हैरी पॉटर फिल्मों- चैंबर ऑफ सीक्रेट्स, प्रिजनर ऑफ अजकबान और गोब्लेट ऑफ फायर का हिस्सा थीं। उन्होंने हंसते हुए स्वीकार किया कि वो एक्स्ट्रा पार्ट थीं लेकिन उन्हें इसका कोई अफसोस नहीं।

    अपने एक्सपीरियंस पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने इसे शानदार अनुभव बताया। उन्होंने कहा, "यहां टीचर और ट्यूटर हैं क्योंकि 16 साल से कम उम्र के बच्चों को अपनी पढ़ाई करनी होती है। आपको अपना होमवर्क लाना होता है। इसलिए बच्चों और कानूनी नियमों के कारण हमने ज्यादा शूटिंग नहीं की, लेकिन सभी लोग बहुत अच्छे और प्रोफेशनल थे।"

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Hazel Keech Singh (@hazelkeechofficial)

    कैसे की गई थी फिल्म की तैयारी?

    हैरी पॉटर कैसे तैयार हुई थी इस पर बात करते हुए हेजल ने कहा,'हॉगवर्ट्स का हिस्सा बनने वाले हर बच्चे का लुक हूबहू तैयार किया जाता था। हर बच्चे के लिए एक पोलरॉइड कैमरा होता था ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आपके बाल और मेकअप बिल्कुल एक जैसे हों।'

    उन्होंने आगे बताया कि सभी बच्चे फर्श तक लंबे गाउन पहनते थे और हर गाउन में दो अंदरूनी जेबें होती थीं , एक जादू की छड़ी के लिए और दूसरी झाड़ू के लिए। उन्होंने कहा, "सभी बहुत सम्मानजनक थे। सभी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत खुश थे। यह मेरे प्रोफेशनल करियर का सबसे बेहतरीन अनुभव रहा। मैं यह बात पूरे विश्वास के साथ कह सकती हूं।"

    खबरें और भी

    हेजल की शादी क्रिकेटर युवराज सिंह से हुई है। उनकी शादी को 10 साल हो चुके हैं। कपल के दो बच्चे बेटा ओरियन और बेटी ऑरा हैं।

    यह भी पढ़ें- फिल्मों में फ्लॉप, अब Instagram पर एक्सक्लूसिव सब्सक्रिप्शन बेचकर लाखों कमा रही हैं Neha Sharma; हुईं ट्रोल