यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Yuzvendra Chahal के पार्टनर के तौर पर नजर आईं RJ Mahvash? क्रिकेटर्स की बस में हुईं सवार
युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) क्रिकेट मैच के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों उनका नाम आरजे महवश से जोड़कर देखा जा रहा है। दो ...और पढ़ें

HighLights
- आरजे महवश संग नजर आए युजवेंद्र चहल
- क्रिकेटर्स की बस में सवार हुईं आरजे महवश
- यूजर्स ने लगाया डेटिंग का अंदाजा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों खासा चर्चा में बने हुए हैं। एक्ट्रेस धनश्री वर्मा से तलाक के बाद उनका नाम आरजे महवश के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों एक दूसरे की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे हैं। इस बीच अब आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम बस में युजवेंद्र चहल के साथ आरजे महवश को चढ़ते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स ने दावे के साथ कहना शुरू कर दिया है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
क्रिकेट की समझ रखने वाले जानते होंगे कि टीम बस में आमतौर पर सिर्फ खिलाड़ी और उनके पार्टनर्स को ही चढ़ने की परमिशन होती है। ऐसे में चहल के साथ महवश की मौजूदगी ने फैंस को चौंका दिया है। बता दें कि इससे पहले आईपीएल सीजन की शुरुआत में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की कथित गर्लफ्रेंड जैस्मिन को मुंबई इंडियंस की टीम बस में देखा गया था।
महवश और चहल फिर साथ आए नजर
आरजे महवश के साथ इन दिनों युजवेंद्र चहल का नाम काफी ज्यादा जोड़कर देखा जा रहा है। इस बीच एक नई वीडियो वायरल हो गई है, जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। इसके बाद फैंस अब दोनों के रिलेशनशिप का दावा करते नजर आ रहे हैं। दोनों की लेटेस्ट वीडियो पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। लोगों ने तो इस नई जोड़ी को पसंद करना भी शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़ें- Yuzvendra Chahal के धांसू प्रदर्शन पर झूम उठी RJ Mahvash, PBKS की जीत के बाद इंस्टाग्राम पर लिख डाली दिल की बात
ऐसा पहली बार नहीं है, जब महवश और युजवेंद्र का नाम जोड़ने का मौका लोगों को मिला है। इससे पहले हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ युजवेंद्र चहल के प्लेयर ऑफ द मैच परफॉर्मेंस के बाद महवश ने चहल की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सेल्फी पोस्ट की थी। बता दें कि उस मैच में पंजाब किंग्स ने आईपीएल इतिहास का सबसे कम स्कोर डिफेंड किया था।
खबरें और भी

धनश्री से हो चुका है चहल का तलाक
युजवेंद्र चहल बीते कुछ समय से धनश्री संग तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में बने हुए थे। हाल ही में फैमिली कोर्ट ने दोनों के तलाक की याचिका पर मुहर लगा दी। इसके बाद अब दोनों अपनी लाइफ अलग-अलग गुजार रहे हैं। धनश्री से तलाक होने के तुरंत बाद चहल का नाम आरजे महवश संग जुड़ने लगा। वहीं, धनश्री अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। डिवोर्स फाइनल होने वाले दिन ही उनका एक सेड सॉन्ग रिलीज हुआ था।