Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'हर लड़ाई के बाद डायमंड...' Yuzvendra Chahal ने बताया क्या थी धनश्री वर्मा की डिमांड, वायरल हो रहा पुराना वीडियो

    Updated: Wed, 26 Feb 2025 05:03 PM (GMT+05:30)

    तलाक की खबर के बीच युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो बता रहे हैं कि धन ...और पढ़ें

    युजवेंद्र और धनश्री का हुआ तलाक (Photo: Instagram)
    युजवेंद्र और धनश्री का हुआ तलाक (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का हुआ तलाक
    2. साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई थी लव स्टोरी
    3. वायरल हो रहा कपल का पुराना वीडियो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा इन दिनों अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों ने इस बारे में कोई ऑफिशियली जानकारी नहीं दी है लेकिन उनके क्रिप्टिक पोस्ट ने इस तरह की अफवाहों को और हवा दे दी है।

    वायरल हो रहा झलक दिखला जा का वीडियो

    इस बीच उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें युजवेंद्र का दावा है कि धनश्री हर लड़ाई के बाद उनसे हीरे मांगती थीं। दरअसल 'झलक दिखला जा सीजन 11'  का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें धानश्री को सपोर्ट करने के लिए चहल आए थे। इस शो में युजी बताते हैं कि धानश्री लड़ाई के बाद गिफ्ट के तौर पर उनसे डायमंड्स मांगती हैं।

    यह भी पढ़ें: शादी के चार साल बाद Yuzvendra Chahal और Dhanashree Verma का डिवोर्स हुआ कन्फर्म

    लड़ाई के बाद डायमंड मांगती थीं धनश्री

    दरअसल शो के होस्ट ऋत्विक धनजानी और गौहर खान दोनों को एक गेसिंग गेम खिलाते हैं। इस गेम में धनश्री को तख्ती पकड़नी थी जिसमें एक शब्द लिखा हुआ है। युजी सामने से उन्हें उस वर्ल्ड का हिंट देंगे और 10 सेकेंड के अंदर सामने वाले को वो शब्द गेस करना है। इस दौरान धनश्री एक-एक करके प्लेकार्ड दिखाती हैं। एक प्लेकार्ड में डायमंड शब्द लिखा था। इस पर चहल, धनश्री से कहते है,"जो आप मुझसे लड़ाई के बाद डिमांड करती हो।" धनश्री बोलती हैं, "क्या? सॉरी।" हालांकि उनका ये अनुमान गलत निकलता है और चहल बताते हैं कि धनश्री उनसे लड़ाई के बाद डायमंड मांगती हैं।

    चहल ने बाद में दी सफाई

    दरअसल ये सब एक मजाक के तौर पर कहा गया था और हीरे मांगने वाली बात से धनश्री भी हैरान रह जाती हैं। वह चहल से पूछती हैं कि उन्होंने कब डायमंड की मांग की थी? चहल बाद में सफाई देते हुए कहते हैं कि धनश्री असल में डायमंड्स की मांग नहीं करती हैं, ये सिर्फ एक मजाक था। हालांकि, उनके फैंस इस वीडियो को उनकी शादीशुदा लाइफ से जोड़कर देख रहे हैं।

    खबरें और भी

    साल 2020 में हुई थी दोनों की शादी

    डेंटिस्ट से कोरियोग्राफर बनीं धनश्री ने दिसंबर 2020 में मशहूर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से शादी की थी। दोनों का रिलेशन काफी अच्छा चल रहा था लेकिन कुछ समय पहले से सोशल मीडिया पर उनके अलग होने की अफवाह की खबरें सामने आने लगीं। अब खबर है कि इनका तलाक हो चुका है।

    यह भी पढ़ें: इस वजह से हो रहा Yuzvendra Chahal और Dhanashree Verma का तलाक? कोर्ट हियरिंग में हुए 2 चौंकाने वाले खुलासे