Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    किसने किसको पहले किया था प्रपोज? Sonakshi Sinha ने शादी को लेकर खोले कई बड़े राज, भागना चाहते थे जहीर इकबाल

    Updated: Tue, 23 Jul 2024 11:29 AM (GMT+05:30)

    Sonakshi Sinha ने जहीर इकबाल से 23 जून को शादी कर ली थी। ये एक इंटिमेट वेडिंग था जिसमें परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल थे। हाल ही में एक इं ...और पढ़ें

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल (Photo: Instagram)
    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. भागकर शादी करना चाहते थे जहीर इकबाल
    2. 23 जून को कपल ने की थी सिविल मैरिज
    3. परिवार के कुछ करीबियों की मौजूदगी में की शादी

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने 23 जून को अपने ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर ली थी। ये एक सिविल मैरिज थी जिसमें परिवार और फैमिली के कुछ खास दोस्त ही मौजूद थे।

    सोनाक्षी सिन्हा का शादी से एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वो खुशी से उछलती हुई दिखाई दे रही थीं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने उस अनुभव और इमोशन्स को लेकर बात की है। गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में कपल ने बताया कि उन्होंने इंटीमेट वेडिंग का ऑप्शन क्यों चुना।

    भाग कर शादी करना चाहते थे जहीर

    जहीर ने कहा कि वो हमेशा से भागकर शादी करना चाहते थे जबकि सोनाक्षी को इंटीमेट वेडिंग करनी थी। जहीर ने कहा, 'मैं भाग जाना चाहता था... बस देश से कहीं जाना, शादी करना और वापस आना। हालांकि बाद में जब मुझे पता चला कि भारत में ऐसी शादी मान्य नहीं है तो मैंने अपना इरादा बदल दिया।'

    खुशी से उछल पड़ी थीं सोनाक्षी

    वहीं अपने खुशी से उछलने वाले वीडियो पर बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा, 'हम दोनों ही इस पल का काफी समय से इंतजार कर रहे थे कि मुझसे कंट्रोल ही नहीं हुआ। मेरा रिएक्शन ऐसा था कि हो गया बॉस। सोनाक्षी ने कहा कि मैं उस वक्त क्या फील कर रही थी इसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। बात बस ये थी कि उस मोमेंट में बहुत ही ज्याद खुश और एक्साइटेड थी।'

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'मैं डरा हुआ था...' जब Sonakshi Sinha का हाथ मांगने उनके घर पहुंचे जहीर इकबाल, शत्रुघ्न सिन्हा ने कही ये बात

    सोनाक्षी ने बताया कि उन्होंने जहीर को पहले प्रपोज किया था और कहा था कि मैं तुम्ही से शादी करना चाहती हूं।

    बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया। दोनों ने साल 2022 में आई फिल्म डबल एक्सएल में साथ काम किया था। इस फिल्म में हुमा कुरैशी भी नजर आई थीं। सोनाक्षी को हाल ही में जी5 पर आई फिल्म काकुड़ा में देखा गया था।

    यह भी पढ़ें: 'मैं कोई तनाव...', तो इस वजह से Sonakshi Sinha ने जहीर इकबाल संग शादी में नहीं किया था तामझाम