Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मजहब की खातिर छोड़ा बॉलीवुड, Zaira Wasim समेत इन 8 एक्ट्रेस के नाम हैं शामिल

    Updated: Sat, 18 Oct 2025 10:59 AM (GMT+05:30)

    जायरा वसीम ने अपने निकाह की न्यूज से फैंस को हैरान कर दिया था। 'दंगल' से फेम पाने वाली जायरा ने साल 2019 में बॉलीवुड को धर्म के पाथ पर चलने के लिए छोड़ ...और पढ़ें

    इन एक्ट्रेसेस ने धर्म के लिए छोड़ा बॉलीवुड/ फोटो- Instagram

    इन एक्ट्रेसेस ने धर्म के लिए छोड़ा बॉलीवुड/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. इन हसीनाओं ने छोड़ा धर्म के लिए बॉलीवुड 

    2. किसी ने लिया सन्यास तो कोई बना नन 

    3. टीवी से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के नाम हैं शामिल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में एक्टर के मुकाबले एक्ट्रेसेस का फेम और नेम दोनों की ही उम्र काफी कम होती है। एक समय के बाद वह पर्दे से गायब होने लगती हैं और सालों बाद जब दिखती हैं, तो उनके लुक्स को देख फैंस भी चौंक जाते हैं। हालांकि, कई एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं, जिन्होंने अपनी उम्र ढलने का इंतजार ही नहीं किया। करियर के पीक पर जब उनके पास नाम-शोहरत दोनों था, तो उन्होंने बॉलीवुड को सिर्फ अपने सुकून के लिए अलविदा कह दिया।

    आज हम अपने आर्टिकल में आपको उन 8 हसीनाओं के बारे में ही बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड की चकाचौंध छोड़कर अपने धर्म के रास्ते पर चलना चुना और उस समय पर बॉलीवुड को छोड़ा जब उनका करियर ग्राफ ऊपर जा रहा था। कौन हैं ये हसीनाएं, चलिए आपको बताते हैं।

    जायरा वसीम

    इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस जायरा वसीम का है, जिन्होंने साल 2016 में फिल्म दंगल से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन महज 4 साल के अंदर ही 2019 में उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का निर्णय ले लिया। जायरा वसीम ने एक पोस्ट डालकर ये बताया था कि वह बॉलीवुड के काम करते हुए धर्म और अध्यात्मिकता से दूर जा रही हैं।

    यह भी पढ़ें: 'मैं फिल्मों में आने के बारे में...', Mamta Kulkarni संन्यासी बनने के बाद करेंगी बॉलीवुड में वापसी?

    zaira wasim

    अनघा भोसले

    अनुपमा में नंदिनी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं अनघा भोसले ने भी टीवी की दुनिया को अलविदा कहकर धर्म के मार्ग पर चलने की घोषणा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर की थी। वह भगवान कृष्ण की बड़ी भक्त हैं और उनकी भक्ति में ही अपना पूरा जीवन समर्पित कर चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि इंडस्ट्री में राजनीति बहुत ज्यादा है। इंस्टाग्राम पर भी उन्होंने अपना नाम बदलकर राधिका गोपी डीडी कर दिया।

    खबरें और भी

    angha bhosle

    सना खान

    बिग बॉस और जय हो से फेम पाने वाली एक्ट्रेस सना खान ने भी अचानक से ही बॉलीवुड छोड़कर इस्लाम की राह पर चलने का निर्णय लिया था। उन्होंने रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट में ये खुलासा किया था कि वह कमा रही थीं, उनके पास काम भी बहुत था, लेकिन दिल में सुकून नहीं मिल रहा था, इसलिए उन्होंने शादी करके इस्लाम की राह चुनी।

    sana khan 1

    अनु अग्रवाल

    आशिकी से मशहूर हुईं एक्ट्रेस अनु अग्रवाल भी साल 1999 में अपने बड़े एक्सीडेंट के बाद पूरी तरह से बॉलीवुड बिजनेस छोड़कर अध्यात्म में लीन हो गई थीं। उन्होंने बिहार के मुंगेर के योग साधना केंद्र में रहकर ही अपना जीवन चलाया। खुद एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में ये बताया था कि 2001 में उन्होंने सिर मुंडवाया और पहाड़ों पर सन्यास लेकर चली गईं, जहां उन्हें बहुत सुकून मिला।

    anu agrwal

    बरखा मदान

    अक्षय कुमार की फिल्म 'खिलाड़ियों के खिलाड़ी' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली बरखा मदान ने पूर्व मॉडल, ब्यूटी क्वीन भी रह चुकी हैं। फिल्म के साथ-साथ उन्होंने टीवी में भी काम किया, लेकिन साल 2014 में 'सुरखाब' के बाद उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को पूरी तरह से छोड़ दिया। धर्म की राह पर चलकर वह बौद्ध नन बन गईं। उन्हें अब ग्यालतेन समतेन के नाम से भी जाना जाता है।

    actresses who left bollywood for religion (1)

    ममता कुलकर्णी

    90 के दशक की बोल्ड और खूबसूरत एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने भी एक समय के बाद बॉलीवुड छोड़ दिया। कई सालों तक तो फैंस को ये भी नहीं पता था कि 'करण-अर्जुन की उनकी ये फेवरेट अदाकारा कहां हैं। लंबे समय बाद जब वह सामने आईं तो उन्होंने बताया कि वह अब बॉलीवुड में नहीं लौटेंगी और केवल धर्म के मार्ग पर ही चलेंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो 2013 से 2016 के बीच में उन्होंने इस्लाम धर्म भी अपनाया था और विक्की गोस्वामी से निकाह के बाद अपना नाम बदलकर आयशा बेगम भी किया था। 2025 में जब महाकुंभ में एक्ट्रेस को महामंडलेश्वर बनाया गया था, तो काफी विवाद भी हुआ था, जिसके बाद उन्हें इस पद से हटा दिया था।

    mamta kulkarni

    नूपुर अलंकार

    157 के आसपास शोज में काम करने वाली एक्ट्रेस नूपुर अलंकार ने भी अपने सन्यास लेने के फैसले से हर किसी को हैरान कर दिया था। उन्होंने साल 2022 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के साथ-साथ अपने पति को छोड़कर धर्म के मार्ग पर चलने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने सन्यास लेकर एक फोटो भी शेयर की थी।

    actress who left bollywood for religion

    सोफिया हयात

    सना खान की तरफ सोफिया हयात को भी सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस से ही फेम मिला था। अपनी बोल्डनेस के लिए मशहूर सोफिया हयात ने एक दिन अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी शेयर करते हुए कई सालों पहले ये बताया था कि वह ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर हो चुकिल हैं और अब एक नन की जिंदगी जी रही हैं।

    यह भी पढ़ें: 'मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट जिसने Akshay Kumar संग किया डेब्यू, अब दो जोड़ी कपड़ो में गुजार रहीं जिंदगी