Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tere Vaaste Song Out: सारा के प्यार में पूरी तरह डूबे विक्की, जरा हटके जरा बचके का ये गाना सुनकर खो जाएंगे आप

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 22 May 2023 03:55 PM (IST)

    Tere Vaaste Song Out सारा अली खान और विक्की कौशल ने अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके के ट्रेलर से पहले ही फैंस की बेसब्री को बढ़ा दिया था। अब गाना तेरे वास ...और पढ़ें

    Zara Hatke Zara Bachke Romantic Song Tere Vaaste Release Vicky Kaushal Totally in Love With Sara Ali Khan/Instagram
    Zara Hatke Zara Bachke Romantic Song Tere Vaaste Release Vicky Kaushal Totally in Love With Sara Ali Khan/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Tere Vaste Song Out: सारा अली खान और विक्की कौशल जल्द ही फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में नजर आने वाले हैं। स्क्रीन पर पहली बार दोनों की जोड़ी फैंस को साथ में देखने को मिलेगी। लक्ष्मण उतेरकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर ने ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बना ली और अब दोनों सितारों के रोमांस को ऑन-स्क्रीन देखने का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार है।

    राजस्थान के राजमंदिर सिनेमा में हाल ही में फिल्म 'तेरे वास्ते' गाना रिलीज किया। इस गाने को यूट्यूब पर एक बार सुनने के बाद कई फैंस हैं, जो इसमें पूरी तरह से डूब गए हैं और कुछ ही समय पहले रिलीज इस गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

    सारा के प्यार में डूबे विक्की कौशल

    'तेरे वास्ते' के लिरिक्स जितने कैची है, उतनी ही अच्छी तरह से इस गाने को विजुअली निर्देशक ने अपनी फिल्म में उतारा है। 'जरा हटके जरा बचके' के इस नए गाने में विक्की कौशल और सारा अली खान के मजेदार स्टेप्स आपको उनके साथ डांस करने के लिए मजबूर कर देंगे।

    हालांकि, इस बीच आप उनके ऑनस्क्रीन रोमांस को देखकर भी पूरी तरह डूब जाएंगे। गाने में रेड शरारा में जहां सारा गजब की खूबसूरत लग रही हैं, तो वहीं विक्की कौशल का फ्लर्ट अंदाज भी देखते ही बन रहा है। 'तेरे वास्ते' गाने को चार अलग-अलग सिंगर्स ने गाया है।

    खबरें और भी

    विजुअली अगर जरा हटके जरा बचके के इस गाने की बात की जाए, तो इस गाने को एक कंस्ट्रक्टिव बिल्डिंग में शूट किया गया है और बीच-बीच में फिल्म के कुछ रोमांटिक सीन्स डाले गए हैं।

    चार सिंगर्स ने गाया है ये रोमांटिक गाना

    'तेरे वास्ते' गाने को चार अलग-अलग सिंगर्स ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। सचिन-जिगर, वरुण जैन, शादाब फरीदी और अल्तमश फरीदी ने गाने में अपनी आवाज दी। सारा अली खान और विक्की कौशल के इस रोमांटिक गाने का म्यूजिक सचिन-जिगर ने दिया है और इसके लिरिक्स अभिषेक भट्टाचार्य ने लिखे है। सोशल मीडिया पर गाने को ऑडियंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।

    एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "सचिन-जिगर म्यूजिक इंडस्ट्री में एक फ्रेश एयर की तरह हैं"। दूसरे यूजर ने लिखा, "शानदार लिरिक्स और वीडियो है। इस गाने को सुनने के बाद बहुत ही सुकून मिल रहा है। लगातार ये गाना सुन रहा हूं"। विक्की कौशल और सारा अली खान स्टारर 'जरा हटके जरा बचके' 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।