Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'वह अपने अफेयर्स को घर लेकर...', पति आदित्य पंचोली के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर Zarina Wahab का बड़ा बयान

    Updated: Tue, 20 May 2025 01:03 PM (IST)

    जरीना वहाब (Zarina Wahab) ने पति आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों पर रिएक्शन दिया है। जरीना के साथ शादीशुदा रिश्ते म ...और पढ़ें

    आदित्य पंचोली के अफेयर पर बोलीं जरीना वहाब। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    आदित्य पंचोली के अफेयर पर बोलीं जरीना वहाब। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 1986 में जरीना वहाब और आदित्य पंचोली ने की थी शादी
    2. 15 दिन की मुलाकात के बाद हुई थी जरीना और आदित्य की शादी
    3. शादी के बाद कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा आदित्य का नाम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) कई बार अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रहे हैं। हाल ही में, उनकी पत्नी और एक्ट्रेस जरीना वहाब (Zarina Wahab) ने बताया है कि पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से उन्हें कितना बुरा लगता है।

    आदित्य पंचोली और जरीना वहाब ने साल 1986 में एक-दूसरे से शादी की थी। शादी के बाद 'साथी' एक्टर का नाम कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) समेत कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। अब एक हालिया इंटरव्यू में जरीना वहाब ने पति के अफेयर पर बात की है।

    जरीना वहाब ने ली पति की साइड

    जरीना वहाब ने नयनदीप रक्षित के साथ बातचीत में पति आदित्य पंचोली के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के गॉसिप के बारे में चुप्पी तोड़ी और अपने पति की साइड लेते हुए कहा, "लोग सोचते हैं कि मैं बहुत तनाव में हूं। वे बस यह मान लेते हैं कि ‘वह दुखी होगी क्योंकि आदित्य इस और उस लड़की को देख रहा है’ कोई नहीं कहता, ‘ये लड़की देख रही है इनको।"

    Photo Credit - Instagram

    पति पर जरीना को पूरा भरोसा

    जरीना वहाब ने यह भी कहा कि लोग हमेशा पुरुषों को ही जिम्मेदार ठहराते हैं। उन्हें यकीन है कि आदित्य सिर्फ उनसे प्यार करते हैं। बकौल एक्ट्रेस, "यह गलत है। यह सब एक ऐसा दौर है जो आता है और चला जाता है। मैं इन दौरों को कभी गंभीरता से नहीं लेती क्योंकि मुझे पता है कि वह कभी किसी और के साथ सीरियस नहीं होंगे क्योंकि वह मुझसे बहुत प्यार करते हैं।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- '5 दिन में छोड़ देगा', Aditya Pancholi संग शादी के बाद Zarina Wahab को मिले थे ताने, 15 दिन में हुई थी मैरिज

    आदित्य के अफेयर की खबर सुनकर होती थी तकलीफ

    जरीना वहाब ने आगे कहा, "जब मैं अफेयर की अफवाहों के बारे में पढ़ती तो मुझे थोड़ा बुरा लगता था, लेकिन फिर मैं उन पर हंसती भी थी। मुझे परवाह नहीं है कि वह बाहर क्या करते हैं, मगर जब वह घर में आते हैं तो वह एक सबसे अच्छे पिता और पति होते हैं। यही मेरे लिए मायने रखता है। मुझे बुरा लगता अगर वह अपने अफेयर्स को घर लेकर आते।"

    जाट में नजर आईं जरीना ने यहां तक कह दिया है कि वह अपने पति के साथ सिर्फ इसलिए नहीं हैं कि वह उन पर निर्भर हैं। वह खुद भी पैसा कमाती हैं और उनके नाम पर प्रॉपर्टी भी है। मगर उनका अपना पति को छोड़ने का कोई प्लान नहीं है।

    यह भी पढ़ें- ‘मैंने वो पहले ही देख लिया था…’ पति Aditya Pancholi और Kangana के अफेयर पर ये क्या बोल गईं जरीना वहाब